मस्तूरी फाइल्स –2 यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों पर संगठन की गिरी गाज,जिला अध्यक्ष सहित उपाध्यक्ष और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी हटाए गए….पढ़िए पूरी खबर

छत्तीसगढ़–छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस में गुटबाजी के चलते हुए विवाद में प्रदेश संगठन ने इस मामले में बिलासपुर के चार पदाधिकारियों पर निष्कासन की कार्रवाई करते हुए आगमी आदेश तक इनको पद से हटा दिया है।

जानकारी के अनुसार पिछले मई महीने में बिलासपुर यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों की गुटीय लड़ाई खुलकर सामने आई थी।जिसमे पार्टी का विरोध कर थाने में धरना और विवाद को सुलझाने के बजाय इस विवाद को जातीय समीकरण का रूप देकर भुनाने का प्रयास में गतिविधि संदिग्ध पाई गई।जिस पर छत्तीसगढ़ प्रभारी पलक वर्मा और प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने पत्र जारी कर बिलासपुर युवा कांग्रेस ग्रामीण के जिलाध्यक्ष जयकिशन राजू यादव, जिला उपाध्यक्ष नीतेश सिंह ठाकुर, विधानसभा उपाध्यक्ष विश्वजीत अनंत और विधानसभा अध्यक्ष सुनील साहू को निष्कासित किया है।

Related Articles

Back to top button