राम नवमी में निकली शोभायात्रा का मातृशक्ति ने किया स्वागत

बिलासपुर-नवरात्रि के पावन पर्व पर धर्म जागरण समन्वय बिलासपुर एवं मातृशक्ति के द्वारा रामनवमी की शोभा यात्रा का बेल का शरबत पिलाकर तथा तिलक लगाकर पुष्प अर्पित करते हुए गोल बाजार चौक में स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम में धर्म जागरण के पूर्णकालिक दीपक शर्मा धर्म जागरण प्रांत के सह संयोजक अभय सिंह प्रांत निधि टोली राजेश मिश्रा धर्म रक्षा वाहिनी की प्रांत सह संयोजिका श्रीमती अन्नपूर्णा तिवारी भीगू अवस्थी राजेश जिललारे आशीष शुक्ला अमित तिवारी मनीष शुक्ला श्रीमती अरुणा दीक्षित श्रीमती रजनी यादव चंचल कुशवाहा अर्चना मल्हारी पूजा इंगोले पूनम सिंह श्रीमती बबीता ताम्रकार शीला डेहरिया मनीष दीक्षित मुरली बाजपेई अभिषेक बाजपेई अभिषेक मिश्रा विमल मिश्रा
अरुज मिश्रा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button