रोजगार दिवस पर “मोर गांव मोर पानी” अभियान को मिली नई गति…… जल संरक्षण और रोजगार पर जोर……

बिलासपुर/ जिले की सभी 486 ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस और आवास दिवस का आयोजन कर ग्रामीण विकास और जल संरक्षण को नई दिशा दी गई। इस दौरान “मोर गांव मोर पानी” और “मोर तरिया” अभियान के तहत जल संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।


“नवा तरिया-आय के जरिया” से रोजगार के नए अवसर
कार्यक्रम में “नवा तरिया-आय के जरिया” थीम के अंतर्गत नए तालाब (तरिया) निर्माण के लिए—
संभावित स्थलों का चिन्हांकन
प्लॉट एवं GIS टूल का उपयोग
कार्ययोजना तैयार करने की प्रक्रिया
की विस्तृत जानकारी दी गई। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण के साथ रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
पीएम आवास योजना: 90 दिन में पूरा करने के निर्देश
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत आवासों को
90 दिनों के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही हितग्राहियों को मिलने वाली राशि की जानकारी देकर उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।
महिलाओं और युवाओं पर विशेष फोकस…..
स्व-सहायता समूह की महिलाओं को—
निर्माण कार्यों में सामग्री आपूर्ति
अन्य आजीविका गतिविधियों
से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया, ताकि उन्हें अतिरिक्त आय के अवसर मिल सकें।
तकनीक और गुणवत्ता पर जोर……
कार्यक्रम में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देते हुए—
रेन वाटर हार्वेस्टिंग, जियो टैगिंग ,निर्माण कार्यों की गुणवत्ता शिकायतों का त्वरित निराकरण पर विशेष ध्यान दिया गया।
साथ ही QR कोड के माध्यम से योजनाओं के प्रचार-प्रसार की जानकारी भी दी गई।
जनभागीदारी से अभियान को मजबूती….
इस आयोजन में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूती मिली।

Related Articles

Back to top button