मुंगेली ब्रेकिंग…..चलती कार में आग लगने से मचा हाहाकार.. उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे भाजपा नेता..

बिलासपुर–छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी में बड़ा हादसा हुआ।जहां चलती कार में अचानक लगी आग लगने से हड़कंप मच गया है।जानकारी के मुताबिक ये घटना भाजपा नेता दिनेश कश्यप की कार की है, जहां दिनेश कश्यप समेत तीन लोग उप मुख्यमंत्री अरुण साव के जन चौपाल कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

तभी बिजराकछार मार्ग पर पहुंचते ही चलती कार में अचानक धुंआ निकलने लगा, और देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार में आग लगने से मौके पर हड़कंप मच गया गनीमत रही कि, कार में सवार सभी लोग समय रहते कार से नीचे उतर गए, और तीनों सुरक्षित बताएं जा रहे हैं।वहीं आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button