
मुशर्रफ बने भाजपा अल्पसंख्यक ग्रामीण के जिलाध्यक्ष……
बिलासपुर–भारतीय जनता पार्टी ने संगठन मे कसावट लाते हुए,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के मखमूर इक़बाल खान के द्वारा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष की सूची जारी की गई।नव नियुक्त जिलाध्यक्ष की सूची मे बिलासपुर जिला को दो भाग मे बाटते हुए बिलासपुर शहर और बिलासपुर ग्रामीण मे दो जिलाध्यक्ष की नियुक्ति करते हुए बिलासपुर शहर से मोहम्मद हनीफ को जिम्मेदारी दी गई वही बिलासपुर ग्रामीण से मुशरफ खान को जिलाध्यक्ष बनाया गया हैं। विदित हो की बेलतरा विधायक के कटटर समर्थक के रूप मे पहचाने जाने वाले मुसरफ खान लगभग 15 साल से निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप मे अपनी सेवा देते आ रहे हैं।

आम कार्यकर्ता के रूप मे काम करते हुए, मुशरफ खान कई वर्षो तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्य के रूप कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान किया।खान के कर्तव्य निष्ठा समर्पण को देखते हुए उन्हें बेलतरा शहरी मंडल क़ा अध्यक्ष बनया गया अध्यक्ष रहते हुए मुसरफ खान द्वारा अथक मेहनत लगन के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिये लगातार छेत्र मे सक्रियता के साथ सुचारु रूप से कार्य करते हुए, अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल को मजबूती प्रदान किये, तत उपरांत मुसरफ खान को जिला कार्यकारणी सदस्य के रूप मे अल्पसंख्यक मोर्चा मे समल्लित किया गया, सेवा समर्पण के साथ चलते हुए, अपने मार्गदर्शक के दिशा निर्देश क़ा पालन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान किया संगठन के साथ होने वाले लोक सभा, विधानसभा, नगरी निकाय चुनाव मे भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी क़ा निर्वहन अपने वरिष्ठ मार्गदर्शक के दिशा निर्देश करते हुए, सभी चुनाव मे बीजेपी क़ा वर्चस्व स्थापित करने मे महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त किया, इसी लगन क्रिया शीलता समर्पण क़ा इनाम मुसरफ खान को जिलाध्यक्ष जैसे अतिमहत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी प्रदान किया गया हैं, विदित हो की युवा वर्ग मे चर्चित, सुख दुख की बेला मे सदैव समर्पित रहने वाले मुशरफ खान को उनकी मेहनत क़ा फल उनके वरिष्ठ नेता व वर्तमान विधायक बेलतरा, सुशांत शुक्ल के अनुशंसा व उनकी क्रिया शीलता क़ा उपहार मिला हैं, निसंदेह मुसरफ खान को जिम्मेदार पद से नवाजे जाने की बाद संगठन मे वृहद मजबूती देखने को मिलेगा। क्युकी अपने कुशल व्यवहार, सरलता समर्पण की वजह से अल्पसंख्यक ही नहीं सभी वर्गों क़ा समर्थन मुसरफ खान को प्राप्त हैं। युवा व समर्पित चेहरे के रूप मे जनमानस मे बेहद चर्चित युवा तरुणाई के रूप मे जाने जाते हैं, मुशरफ खान की नियुक्ति से जहाँ अल्पसंख्यक मोर्चा मे ख़ुशी की लहर हैं तो उनकी नियुक्ति से बीजेपी,युवा मोर्चा, एवम सभी प्रकोष्ठ व मोर्चा मे ख़ुशी व्यप्त हैं।




