
क्रिकेट संघ बिलासपुर की नई कार्यकारिणी घोषित …….
बिलासपुर –क्रिकेट संघ बिलासपुर की वार्षिक सामान्य सभा का आयोजन बुधवार को सरजू बगीचा क्रिकेट संघ के कार्यालय में किया गया। जिसमें सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के निर्वतमान सचिव मुकुल तिवारी का आभार के साथ सम्मान किया गया। तत्पश्चात छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के नवनिर्वाचित सचिव विटेंश अग्रवाल का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके बाद आगामी सत्र के लिए नई कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों के लिए चुनाव किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से नवीन जाजोदिया को पुनः अध्यक्ष चुना गया एवं सचिव पद पर देवेन्द्र सिंह को चुना गया। तथा अन्य पदाधिकारी के रूप कोषाध्यक्ष पद गुरदीप सिंह टुटेजा (प्रिंस), उपाध्यक्ष पद पर ओ.पी.यादव, आलोक श्रीवास्तव, एवं सहसचिव पद के लिए आंनद तावड़कर एवं शरद मुरारका को सर्वसम्मति से चुना गया इस बैठक में क्रिकेट संघ बिलासपुर के सभी सदस्य मौजूद थे।