नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का प्रथम मस्तूरी विधानसभा दौरा जगह – जगह भव्य स्वागत की गई तैयारी,भाजपा कार्यकर्ताओ को करेंगे संबोधित

बिलासपुर– छत्तीसगढ़ भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर लोकसभा के सांसद अरुण साव कल मंगलवार 13 सितंबर को मस्तूरी विधानसभा के दौरे पर रहेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष की उनकी नियुक्ति के पश्चात उनके प्रथम मस्तूरी विधानसभा आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।जगह जगह फूल माला,आतिशबाजी से अरुण साव के स्वागत की भव्य तैयारियां की गयी है।
अरुण साव दोपहर 12:45 बजे बाबजी पार्क स्थित अपने निज निवास से निकलकर दोपहर 1 बजे गदा चौक देवरीखुर्द , दोपहर 1:45 बजे जयस्तंभ चौक दर्रीघाट , दोपहर 2 बजे जोन्धरा चौक मस्तूरी , दोपहर 2:15 बजे पातालेश्वर महाविद्यालय मस्तूरी पहुचेंगे।
इस दौरान रास्ते भर अरुण साव का जगह जगह भारतीय जनता पार्टी , एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button