ढाबे में मिली बिना नंबर की बाइक निकली चोरी की…… संचालक की बढ़ सकती है मुश्किलें……..

बिलासपुर। शहर में जब्त की गई बिना नंबर की बाइकों की जांच के दौरान एक बड़ा खुलासा हुआ है। होईकोर्ट रोड स्थित गुरूनानक ढाबे से बरामद एक बिना नंबर की बाइक चोरी की निकली है। यह बाइक कोतवाली थाना क्षेत्र से सितंबर 2025 में चोरी हुई थी, जिसकी पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।


क्या है पूरा मामला…..
चकरभाठा थाना प्रभारी उमेश साहू के अनुसार, कुछ दिन पहले पुलिस ने बिना नंबर की 7 संदिग्ध बाइकों को जब्त किया था। इसी कार्रवाई के दौरान गुरूनानक ढाबे से भी एक बाइक बरामद की गई थी। हालांकि, इस कार्रवाई के बाद ढाबा संचालक ने टीआई पर थाने में दुर्व्यवहार और मारपीट के आरोप लगाए थे। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिससे मामला चर्चा में आ गया था।
जांच में बड़ा खुलासा….
पुलिस द्वारा जब्त बाइकों की जांच (पतासाजी) के दौरान सामने आया कि ढाबे से मिली बाइक चोरी की है। यह बाइक कोतवाली थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी और उसका रिकॉर्ड पहले से दर्ज है।

Related Articles

Back to top button