हनुमान जन्मोत्सव पर रामसेतु चौक सरकंडा में भव्य आयोजन, 5000 से अधिक भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण…..

बिलासपुर/श्री हनुमान सेवा समिति एवं मित्रगण, रामसेतु चौक सरकंडा द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य एवं श्रद्धामय आयोजन का सफल आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला।


कार्यक्रम के दौरान 200 से अधिक माताओं-बहनों द्वारा सुंदरकांड का भव्य महापाठ किया गया। वहीं, बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों ने मिलकर श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, श्री रामस्तुति एवं महाआरती में भाग लिया।


आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें 5000 से अधिक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा राम, लक्ष्मण, माता जानकी एवं हनुमान जी की मनमोहक झांकी तथा आकर्षक आतिशबाजी कार्यक्रम, जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
समिति के सदस्यों ने जानकारी दी कि यह आयोजन हनुमान जन्मोत्सव का 10वां वर्ष है, और हर वर्ष इसे और अधिक भव्य रूप दिया जाता है, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुड़ते हैं।

Related Articles

Back to top button