भगवान परशुराम के जन्मोत्सव में निकली समग्र ब्राह्मण समाज की शोभायात्रा….जगह जगह हुआ फूल मालाओं एवम आतिशी भव्य स्वागत….

बिलासपुर–छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

इस दौरान सर्व ब्राह्मण समाज और परशु सेना द्वारा शहर में विशेष शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ब्राह्मण समेत सभी समाज के लोग सम्मिलित हुए।बिलासपुर अपने धार्मिक आयोजनों और सामाजिक एकता समरसता के लिए पूरे प्रदेश में जाना जाता है।

अलग-अलग त्योहार में सभी समाजों द्वारा विशेष आयोजन और शोभायात्रा निकाली जाती है।भगवान परशुराम के जन्मोत्सव में शोभायात्रा के दौरान कार्निवल समेत पंजाब बैंड,और झांकी विशेष आकर्षण का कारण रहा।

इसके अलावा मध्य प्रदेश से डमरू दल द्वारा विशेष प्रदर्शन किया गया। शहर के दयालबंद इलाके से शुरू होकर शोभायात्रा अलग-अलग चौक चौराहा से गुजरी जहां बड़ी संख्या में अलग-अलग धर्म संप्रदाय द्वारा फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

Related Articles

Back to top button