परशुराम ब्राह्मण समाज ने एक सौ ग्यारह बाटुको का कराया निशुल्क उपनयन संस्कार……वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ उपनयन संस्कार संपन्न….

बिलासपुर–परशुराम ब्राह्मण समाज और परशु राम महिला कल्याण समिति के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूम धाम से श्री राम घोंघा बाबा मंदिर स्थित खाटू श्याम मंदिर हाल में एक सौ ग्यारह ब्राह्मण बटुक का निशुल्क उपनयन संस्कार का भव्य आयोजन सफलता पूर्वक कराया गया।

उपनयन संस्कार कार्यक्रम में मुख्य पंडित के अलावा अन्य तीन और पंडितो के वैदिक मंत्रोचरण और आशीर्वचन से यह कार्यक्रम संपन्न कराया गया।शहर के अलावा दूसरे जिले और प्रदेश से भी ब्राह्मण समाज के बटुक इस कार्यक्रम में शामिल हुए। भगवान परशुराम की पूजा अर्चना के बाद सुबह 9 बजे से कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया जो दिन भर चला।पूरे विधि विधान के साथ इस कार्यक्रम की शुरुवात कर पूरे मंदिर परिसर में मंत्रों उच्चारण गूंजते रहे।मंत्रोचार के बाद हनुमान पाठ किया गया।बड़ी संख्या में उपनयन संस्कार कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए।वही समिति के द्वारा बटुक और उनके परिवारजनों के लिए भोजन की व्यस्था भी की गई थी।

कार्यक्रम के आयोजनकर्ता और भाजपा पार्षद ओम प्रकाश पांडे ने बताया की यह कार्यक्रम पूर्णत निशुल्क रखा जाता है।इस कार्यक्रम के माध्यम से ब्राह्मण समाज के बच्चे अपनी परंपरा को कायम रखने के लिए समय से इनका उपनयन संस्कार हो सके।इसके लिए परशुराम समाज यह कार्य को करा रहा है।इस कार्यक्रम को सन 2017 से शुरू किया गया था।

आज इसे पूरे सात वर्ष हो गए।इस बार एक सौ ग्यारह ब्राह्मण बटुक का उपनयन कराया गया है।समिति के द्वारा यहां पूरी व्यस्था की जाती है।सिर्फ बटुक और उनके परिवार को आकर इस कार्यक्रम में शामिल होना है।पूरे विधिविधान के साथ इस कार्यक्रम को किया जाता है।

उपनयन संस्कार में उन सभी नियमों से बटुको को ज्ञान दिया जाता है।जिससे वो अपने धर्म कर्म को समझ कर अपने जीवन को निर्वहन करे।

Related Articles

Back to top button