परशुराम ब्राह्मण समाज ने कराया नब्बे बटुक ब्राह्मण बालक का उपनयन संस्कार

बिलासपुर–परशुराम ब्राह्मण समाज बिलासपुर द्वारा निशुल्क सामूहिक ब्रह्मण बटुक उपनयन संस्कार का आयोजन बिलासपुर के श्री खाटू श्याम मंदिर में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डाक्टर रजनीश पांडये शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रातः 9:00 बजे डॉक्टर रजनीश पांडे एवं विधायक शैलेश पांडे की धर्मपत्नी रितु शैलेश पांडे, गायत्री प्रसाद पांडे द्वारा हनुमानजी की पूजा और दीप प्रज्वलित करने बाद हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ने एवं शंख नाद की ध्वनि के साथ प्रारम्भ हुआ।

रविवार के इस उपनयन संस्कार कार्यक्रम में 90 बटुक ब्रह्मण बालक अपने परिवार के साथ शामिल हुए।विधि विधान के साथ इक्कीस पंडितो के मंत्रोचार के साथ उपनयन संस्कार किया गया।

जिनसे सभी बाटूको का सर्वप्रथम मुंडन किया गया फिर उन को जनेऊ धारण कराया गया आठ ब्राह्मणों में सात प्रकार का मीठा खिलाया गया फिर सभी बाटूको को भिक्षा मांगकर पढ़ने के लिए गए।

जिसके बाद उपनयन संस्कार की अंतिम रस्म में कार्यक्रम स्थल से बाटूको की बरात बाजा गाजा के साथ निकाला गया जिसे मुख्य मार्ग से लेजाकर मां भगवती हरदेव लाल मंदिर ले जाया गया और दर्शन के बाद वापस बारात बाजा गाजे के साथ कार्यक्रम स्थल में लाकर समापन किया गया। सुबह से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में बिलासपुर लोकसभा के सांसद अरुण साहू प्रदेश अध्यक्ष भाजपा एवं बेलतरा विधायक रजनीश सिंह उपनयन संस्कार में बाटूको को रामायण भेंट स्वरूप दी।

अरुण साहू का स्वागत समाज के संरक्षक राजश्री मिश्रा विधायक रजनीश सिंह का सम्मान श्रीमती रेखा पांडे ने किया।

सभी लोगों के लिए भंडारे की व्यवस्था भी रखी गई थी उपनयन संस्कार में आचार्य पं ज्ञान प्रकाश मिश्रा पंडित राजकिशोर पांडे जी रहे इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित ब्राह्मण समाज के पंडित नारायण मिश्रा,पंडित आनंद मिश्रा,पंडित राजा अवस्थी, पंडित अजीत मिश्रा,सज्जन तिवारी, निर्मल केशव तिवारी, हनुमान प्रसाद पांडे, ललित व्यास ओम प्रकाश पांडे,इंदु शेखर तिवारी अनिल पांडे राजेश शुक्ला अनु दीपराज उपाध्याय मुरारी दुबे राजश्री मिश्रा शोभा मिश्रा रेखा पांडे लता शर्मा सरला शर्मा हेमलता तिवारी उषा पांडे रश्मि शुक्ला सरोज मिश्रा शशि दुबे पुष्पा दुबे मंजू त्रिपाठी प्रमिला मिश्रा पिंकी तिवारी कुमार त्रिपाठी शशि त्रिवेदी प्रेमलता दुबे विद्या मिश्रा शिल्पी तिवारी ओम प्रकाश शर्मा जस्ट पांडे आशीष मिश्रा महेश दुबे टाटा दुर्गेश तिवारी शुभम तिवारी भरत मिश्रा नवल सिंह मनीष श्रीवास्तव देवेंद्र साहू रामकृष्ण साहू आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश पांडे एवं आभार राजा अवस्थी ने व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button