दो वर्ष पूर्व हुई ऑनलाइन ठगी का आरोपी सायबर ठग को बिहार से पुलिस ने किया गिरिफ्तार

बिलासपुर–बिलासपुर पुलिस को दो साल पहले हुए सायबर ठगी के मामले में सफलता हाथ लगी। जहां पर पुलिस ने ऑनलाईन सायबर फ्राॅड मामले में वैशाली बिहार से आरोपी को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है।ए.सी.सी.यु. बिलासपुर व सरकण्डा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से चार दिन तक शातिर आरोपी की तलाश के बाद टीम को मिली सफलता।पुलिस ने आरोपी के बैंक अकाउंट में धोखाधडी राशि 3,75,289 कराई को होल्ड कराई। गूगल सर्च इंजन से कस्टमर केयर का नम्बर प्राप्त कर झांसे में आई थी पिडिता गवायी थी अपनी गाढी कमाई।लाखो रूपये हडप चुका हेै शातिर सायबर ठग विभिन्न लोगो से।

सरकंडा थाना से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थीया आकृति दुबे दिनाॅक 29/09/20 को गूगल सर्च इंजन से आईडिया कस्टमर केयर का नम्बर 9883834285 प्राप्त कर अपनी समस्या बताई जो काॅल करने वाले व्यक्ति ने अपनी पहचान छुपाकर प्रार्थीया को झांसे मे लेकर फोन पे एप के माध्यम से प्रार्थीया से 49912, 39912, 8999 कुल 98872 रू की धोखाधडी कर लिया। रिपोर्ट पर थाना सरकण्डा में अपराध क्रमंाक 896/2020 धारा 420 भा.द.वि अज्ञात आरोपी के विरूद्ध दर्ज किया गया एवं अनुसधान दौरान मामले में धारा 66 घ सुचना प्रौघोगिकी अधिनियम आई.टी. एक्ट जोडा गया ।

मामले में अनुसंधान एवं सायबर सेल की तकनिकी साक्ष्य संकलन दौरान ज्ञात हुआ कि प्रार्थीया की धोखाधडी राशि 49912, 39912, 8999 कुल 98872 रू खाता क्रमांक 501000799445 एन.एस़.डी.एल बैंक में जमा की गई तथा एन.एस़.डी.एल. में जमा की गई राशि में से दिनाॅक 29/09/2020 को 48500 रू शिवराम यादव 9883251125 एवं रामबाबु 9883248529 के पेटीएम बैंक अकाउंट में एवं 49999 रू एच.डी.एफ.सी. बैंक में स्थानांतरित की गई। पे.टी.एम. पेमेन्ट बैक से जानकारी प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ कि रामबाबू के पेटीएम बैंक अकाउंट से गिरफ्तार आरोपी उदय शंकर के बैक खाता क्रमांक 735501500038 आई.सी.आई.सी.आई. बैंक में जमा की गई है अनुसंधान दौरान गिरफ्तार आरोपी उदय शंकर के बैक खाता क्रमांक 735501500038 आई.सी.आई.सी.आई. मे जमा धोखाधडी राशि 3,75,289 होल्ड कराई गई है।

बिलासपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो में आॅनलाईन सायबर फ्राॅड मामले की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारूल माथूर द्वारा निरीक्षक हरविंदर सिह प्रभारी ए.सी.सी.यु. बिलासपुर एवं थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक उत्तम साहू को निर्देशित कर विशेष टीम गठित कर फील्ड व तकनिकी जानकारी के आधार पर सदिग्धो की जानकारी एकत्र की गई, अनुसंधान बाद आरोपी के ठीकाने बिहार राज्य विशेष टीम भेजकर आरोपीयो की जानकारी प्राप्त कर उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में टीम को सफलता मिली साथ ही थाना सरकण्डा के अपराध क्रमंाक 657/22 धारा 420 भा.द.वि. में शांमिल 03 शातिर आरोपीयो को *पूर्वी चम्पारण मोतिहारी बिहार* में विधिवत नोटिस तामिल किया गया हेै।

सम्पुर्ण कार्यवाही में accu बिलासपुर के उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी थाना सरकण्डा से उप निरीक्षक एम.डी. अनन्त, प्रधान आरक्षक 429 विकास सेंगर ए.सी.सी.यु. बिलासपुर से आरक्षक 953 विकास राम, आरक्षक 1008 मुकेश वर्मा थाना सकरण्डा से आरक्षक 1404 तदबीर पोर्ते आरक्षक 509 मनीष बालमिकी की महत्वपुर्ण भुमिका रही।

Related Articles

Back to top button