
ढाबा संचालक के साथ हुए अभद्रता….. धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का थाना प्रभारी पर आरोप….एसपी के पास न्याय की लगाई गुहार…
थाना प्रभारी के इस व्यवहार से ढाबा संचालक आहत हुए और उनकी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाया गया.....इस घटना से वह काफी रोष है...

बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। जहां पर ढाबा संचालक के साथ हुई घटना ने पुलिस की गंभीरता और संवेदनशीलता को लेकर सवालिया निशान लगा रही है। दरअसल पूरा मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यह मामला एक बेहद ही चौंकाने वाला बताया जा रहा है, जहां पर मारपीट गाली गलौच के साथ धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने जैसे आरोप है। सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, गुरु नानक ढाबा के संचालक कुशल मखीजा के साथ चकरभाटा थाना प्रभारी उमेश साहू ने मारपीट और गाली-गलौज की। पीड़ित कुशल मखीजा का कहना है कि उनके ढाबे से पुलिसकर्मी एक बिना नंबर की बाइक लेकर चले गए थे। जब वह इसकी वजह जानने चकरभाठा थाने पहुंचे और थाना प्रभारी से बात कर रहे थे, तभी माहौल अचानक गर्म हो गया और थाना प्रभारी ने उनसे आपत्तिजनक भाषा में बात की और उनकी दाढ़ी खींचकर मारपीट की।
पीड़ित का कहना है कि वह सिख समाज से हैं और इस घटना से खुद को बेहद अपमानित महसूस कर रहे हैं। थाना प्रभारी के इस व्यवहार से ढाबा संचालक आहत हुए और उनकी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाया गया।
इस घटना से वह काफी रोष है। जिसको लेकर अब ढाबा संचालक मामले की शिकायत जिले एसपी से करने की , मीडिया से बात करते हुए जिले के एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि , जिले भर में बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों पर कार्यवाही की जा रही थी। ढाबे में खड़ी गाड़ियों पर भी कार्यवाही की गई। ढाबा संचालक के कर्मचारी की गाड़ी पर भी कारवाही की गई थी। ढाबा संचालक चकरभाठा थाने पहुंच कर कारवाही के विषय में थाना प्रभारी से बात की और आपस में बहस होने की बात ढाबा संचालक ने कही। मामले की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश हुए एसपी में निष्पक्ष जांच की बात कही और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू करने की बात कही।




