क्रिकेट में सट्टा लगाने वाले पांच सटोरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार….

बिलासपुर –बिलासपुर की सरकंडा पुलिस ने सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच सटोरियों को ऑन स्पॉट खेलते हुए पकड़ने में सफलता पाई है।इन पांचों सटोरियों के पास से नगद रकम ग्यारह हजार एक सौ रुपए के लगभग बरामद कर जप्त किया गया है।

इस मामले में सरकंडा पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।सरकंडा पुलिस सट्टे को लेकर अभी तक आधिकारिक रूप से प्रेस नोट जारी नही किया गया।सिर्फ सट्टे की कार्रवाई की बात कही गई है।प्रेस नोट जारी होने के बाद सटोरियों के नाम और स्थान का उजागर किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button