अवैध रूप से शराब बेचने वाले और होली में हुड़दंगी करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

बिलासपुर–बिलासपुर की सरकंडा पुलिस ने कानूनी नकेल कसते हुए,होली पर्व में शांति भंग करने वाले तथा अवैध शराब बेचने के मामले में कार्रवाई कर छै आरोपियों को हिरासत में लिया है।सरकंडा थाना से मिली जानकारी के अनुसार लगातार अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग अलग पेट्रोलिंग टीम थाना क्षेत्र में घूम रही थी।

इसी बीच सूचना मिली की अलग अलग क्षेत्र में उपद्रव करने वाले अपने आस पास के माहौल को खराब कर रहे है।इस सूचना पर पुलिस ने
नाम आरोपी:- रूमान खान पिता मो मंसूर खान उम्र 22 वर्ष साकिन चौबे कालोनी सरकंडा थाना सरकंडा बिलासपुर।2 राहुल यादव पिता कार्तिक राम यादव उम्र 22 वर्ष साकिन नूतन चौक सरकंडा थाना सरकंडा बिलासपुर।
(3) सुमित कुमार ध्रुव संतोष कुमार ध्रुव उम्र 19 वर्ष साकिन देवरीखुर्द थाना तोरवा जिला बिलासपुर।
(4) संतराम महिलांगे पिता लाभा राम महिलांगे उम्र 34 वर्ष साकिन इमली भट्ठा सरकंडा थाना सरकंडा बिलासपुर।
(5) दीपेश साहू पिता धनेंद्र साहू उम्र 19 साल साकिन नूतनचौक सरकंडा थाना सरकंडा बिलासपुर इन सभी पांचों के खिलाफ शांति भंग का मामला कायम कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

वही सरकंडा पुलिस ने दूसरी कार्रवाई में निजात अभियान के तहत कार्रवाई कर अवैध रूप से शराब बेचने वाले को गिरिफ्तार कर उसके पास से अवैध शराब बरामद कर जप्त किया।मुखबिर से सूचना मिली की राजकिशोर नगर में अवैध रूप से गोलू नामक युवक शराब को बेच रहा है।इस सूचना पर पुलिस टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए आरोपी गोलू ध्रुव उर्फ कार्लोश पिता स्वर्गीय लखनलाल ध्रुव सकिन गायत्री मंदिर के पास राजकिशोर नगर सरकंडा बिलासपुर को गिरिफ्तार कर उसके पास से हाथ भट्टी से तैयार किया हुआ महुआ शराब 16 लीटर जिसकी बाजार कीमत 4000 रूपए बताई जा रही है उसे जप्त किया गया।और आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button