शादी का झांसा देकर महिला का दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस नें किया गिरफ्तार….

बिलासपुर–सरकंडा पुलिस ने महिला संबंधी मामले में कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर एक वर्ष से अधिक उसके साथ दैहिक शोषण कर उसकी अस्मत को तार तार करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई है।सरकंडा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थीया शनिवार को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2023 में कम्पनी गार्डन में घूमने जाने के दौरान अभिषेक डहरिया के साथ जान पहचान हुआ था।जिससे आपस मे दोस्ती होने पर बातचीत करते थे। बातचीत के दौरान वह शादी करूंगा और तुम्हारी पुत्री को भी अपनाऊंगा बोलकर इसके निवास आकर शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा। जिसे शादी करने के लिए कहने पर शादी करने से इन्कार कर दिया। जिससे वह बातचीत करना बंद कर दिया था। दिनांक 18.07.2024 को अभिषेक डहरिया यदुनंदन नगर तिफरा बुलाया और मारपीट किया तथा दिनांक 19.07.2024 को इसके घर कपिल नगर सरकण्डा आकर जबरन शारीरिक संबंध बनाकर मारपीट किया है। प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को जानकारी दी गई। जिनके द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देशित किया गया।थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी अभिषेक डहरिया को रिपोर्ट के महज 3 घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया गया।आरोपी अभिषेक डहरिया पिता राजेश डहरिया उम्र 28 वर्ष निवासी देवनगर घुरू थाना सकरी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)को विधिवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button