
पुरानी रंजिश आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार….क्षेत्र में कड़ी कार्रवाई का एलान,….. आरोपियों के इलाके से निकला जुलूस….सरकंडा पुलिस की कार्रवाई…..
बिलासपुर–बिलासपुर के थाना सरकंडा पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते आपस में विवाद कर क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। 15 मई 2025 की मध्य रात्रि को अशोक नगर चौक के पास कुछ युवक आम रास्ते पर आपस में वाद-विवाद कर शांति भंग कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों का उनके ही इलाके से कान पड़वाकर जुलूस भी निकला। ताकि समाज में सख्त संदेश जा सके।
पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची टीम को देखकर कुछ युवक भागने लगे, लेकिन मौके पर खड़े 10 आरोपी युवकों को समझाने का प्रयास किया गया। युवकों ने पुलिस के साथ बहस की और पुरानी मारपीट की घटना को लेकर पुलिस के सामने विवाद करने लगे।
इस घटना की जानकारी तुरंत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, रजनेश सिंह को दी गई। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई का आदेश दिया। इसके बाद अति. पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा, सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पाण्डेय की अगुवाई में आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में हिमांशु श्रीवास (22), अमन लहरे (27), सहारा यादव (28), गौकरण उर्फ कोंदू साहू (21), सुदामा साहू (20), नंदराम श्रीवास (38), अभिषेक गोश्वामी उर्फ अंशु (20), करण यादव उर्फ के.डी (19), खिंटू साहू उर्फ टंकू (20) और गणेश यादव उर्फ दादू (20) शामिल हैं, जो सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर व आसपास के निवासी हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई अपराध दर्ज हैं। सरकंडा पुलिस क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखेगी ताकि शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।
–