कांग्रेस नेता अकबर खान का पुलिस ने निकाला पैदल जुलूस….. बुर्का पहन कर छिपने वाले कांग्रेस नेता का बुर्का उतरवा कर पुलिस ने निकाला जुलूस….देखिए वीडियो

बिलासपुर–लंबे समय से फरार चल रहे है कांग्रेस नेता और जमीन माफिया अकबर खान को पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई।वही पुलिस ने आरोपी कांग्रेस नेता को पकड़ने के बाद आज रविवार को थाना सरकंडा से जिला न्यायलय तक पैदल जुलूस निकाल कर लेकर गई।

आपको बताते चले की बुर्का पहनकर घर में छिपा था कांग्रेस नेता अकबर खान आत्महत्या मामले में पुलिस ने दबोचा। कांग्रेस नेता और जमीन माफिया अकबर खान को सरकंडा पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया है।

चांटीडीह निवासी रज्जब अली आत्महत्या मामले में अकबर खान की गिरफ्तारी हुई है। लंबे वक्त से अकबर खान फरार चल रहा था पुलिस को सूचना मिली थी कि, अकबर खान घर आया हुआ है पुलिस ने घेराबंदी कर घर से पकड़ कर सरकंडा थाने ले आई, गिरफ्तारी की खबर लगते ही अकबर समर्थक बड़ी संख्या में थाने पहुंचे है.. इतना ही नहीं रज्जब अली आत्महत्या मामले में कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक कमेटी अध्यक्ष तैय्यब हुसैन की तलाश में पुलिस सरगर्मी से कर रही है, अकबर खान के ऊपर इससे पहले भी साथ में काम करने वाले सिद्धार्थ नागवंशी आत्महत्या के लिए दबाव बनाने का आरोप लग चुका है बहरहाल पुलिस उसे मामले में लगातार जांच कर रही है।

व्यवसाई रज्जब अली की चांटीडीह में जमीन थी जिस पर कब्जा करने और प्रताड़ित करने का आरोप अकबर खान और पूर्व पार्षद तैय्यब हुसैन पर लगाया था, उन्होंने ने आत्महत्या करने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शिकायत की थी इस पूरे मामले में कई दिनों तक जांच का बहाना बना कर FIR दर्ज नही की थी, लेकिन सरकार बदलने के बाद पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया, पर किसी तरह की कोई कार्रवाई और गिरफ्तारी नहीं की जिसका फायदा उठाते हुए।

अकबर खान लंबे वक्त तक फरार चल रहा था आज भी अकबर घर पर बुर्का पहन कर आया था ताकि कोई उसे पहचान न सके लेकिन पुलिस को जैसे ही सूचना मिली मौके पर पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद आरोपी को थाना से न्यायलय तक पैदल जुलूस निकाल कर ले जाया गया।

Related Articles

Back to top button