शपथपत्र में खुलासा…. रवि मोटवानी और डी आर एस फार्म की कोई भूमिका नहीं है…

रवि मोटवानी और डी आर एस फार्म की कोई भूमिका नहीं है।


सरगांव/मुंगेली/ कृषि भूमि से जुड़े एक प्रकरण को लेकर पिछले दिनों कुछ मीडिया माध्यमों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर समाचार प्रसारित हुए थे, जिनमें डी आर एस फार्म के पार्टनर एवं शहर के व्यवसायी रवि मोटवानी का नाम भी सामने आया था। अब इस पूरे मामले में सच्चाई सामने आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई है।
ग्राम दरुवनकापा निवासी अरुण कुमार चेलकर ने थाना सरगांव में अपनी पूर्व में दी गई शिकायत वापस ले ली है।
बताया गया है कि उन्होंने प्रारंभिक रूप से यह शिकायत भूमि दलाल छगन वर्मा से संबंधित मामले में दर्ज कराई थी, जिसमें दस्तावेज तैयार करते समय नीलेश रस्तोगी एवं संतोष कुमार भगत को गवाह के रूप में दर्शाया गया था।

 

इसके साथ ही उन्होंने 13 मार्च 2026 को नोटरी के समक्ष शपथपत्र प्रस्तुत कर स्पष्ट किया है कि डी आर एस फार्म के पार्टनर कृष्णा नाथानी, रवि मोटवानी एवं मुख्तियार सचिन परवानी का उक्त भूमि प्रकरण से प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं है।
शपथपत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि जमीन से जुड़े ड्राफ्ट विक्रय पत्र (ड्राफ्ट डीड) में “डी आर एस फार्म पार्टनर रवि मोटवानी” का उल्लेख होने के कारण प्रारंभिक रूप से शिकायत में उनका नाम सामने आया था।
हालांकि, रवि मोटवानी द्वारा अपने अन्य पार्टनर्स के नाम अनावश्यक रूप से इस प्रकरण में न जुड़े, इसके लिए विशेष रूप से ध्यान रखा गया और उन्हें इस विवाद से दूर रखा गया।
बाद में वास्तविक जानकारी सामने आने पर यह स्पष्ट हो गया कि इस पूरे प्रकरण में उनका कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं था।
शिकायतकर्ता ने अपने शपथपत्र में यह भी स्वीकार किया है कि उन्हें जमीन के मामले में कुछ लोगों द्वारा भ्रमित किया गया था, जिसके कारण उनकी शिकायत में इन नामों का उल्लेख हो गया था। वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने के बाद उन्होंने अपनी शिकायत वापस लेने का निर्णय लिया और पुलिस प्रशासन से मामले को समाप्त करने का निवेदन किया।
आईजी कार्यालय में भी दी गई जानकारी…
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं आईजी कार्यालय में भी आवेदन प्रस्तुत कर उसकी पावती प्राप्त की गई है, जिसमें स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि इस पूरे प्रकरण में रवि मोटवानी और डी आर एस फार्म की कोई भूमिका नहीं है।
पहले प्रकाशित खबर से बनी थी गलतफहमी…
मामले से संबंधित प्रारंभिक जानकारी के आधार पर 12 मार्च 2026 को कुछ मीडिया माध्यमों में समाचार प्रकाशित हुए थे, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति बन गई थी। हालांकि अब शिकायतकर्ता द्वारा शपथपत्र प्रस्तुत कर तथा अपनी शिकायत वापस लेने के बाद वास्तविक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई है।
डी आर एस हाईस्ट्रीट हर के विकास की नई पहचान…

उल्लेखनीय है कि शहर में निर्माणाधीन डी आर एस हाईस्ट्रीट मॉल प्रोजेक्ट के डायरेक्टर रवि मोटवानी हैं। यह प्रोजेक्ट शहर में आधुनिक व्यापारिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
इस प्रोजेक्ट के माध्यम से क्षेत्र में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है, जिससे स्थानीय युवाओं को लाभ मिलेगा।
डी आर एस हाईस्ट्रीट को आधुनिक सुविधाओं, बेहतर डिजाइन और ग्राहक-अनुकूल वातावरण के साथ विकसित किया जा रहा है, जिससे शहर को एक नया कमर्शियल हब मिलने की उम्मीद है।
रवि मोटवानी की पहचान एक ऐसे व्यवसायी के रूप में रही है, जो अपने सभी प्रोजेक्ट्स में पारदर्शिता, नियमों के पालन और प्रोफेशनल एप्रोच को प्राथमिकता देते हैं। व्यवसाय के साथ-साथ वे सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
रवि मोटवानी का बयान…
“मेरा और डी आर एस फार्म का इस पूरे प्रकरण से प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं है। ड्राफ्ट डीड में ‘ डी आर एस फार्म पार्टनर रवि मोटवानी’ का उल्लेख होने के कारण प्रारंभिक रूप से मेरा नाम सामने आया था, लेकिन अब शिकायतकर्ता द्वारा शपथपत्र प्रस्तुत कर वास्तविक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी गई है।
मैं प्रशासन और कानून व्यवस्था पर पूरा विश्वास रखता हूं और सच्चाई सामने आने से मुझे संतोष है।
हमारा परिवार लंबे समय से शहर में व्यापार और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ा हुआ है। समाज में हमारी पहचान एक साफ, ईमानदार और विश्वसनीय छवि के रूप में रही है और हम हमेशा पारदर्शिता तथा कानून के दायरे में रहकर अपने कार्य करते आए हैं।
रवि मोटवानी का कहना है कि, कुछ भ्रामक सूचनाओं के कारण जो स्थिति बनी, वह अब पूरी तरह स्पष्ट हो चुकी है और मुझे विश्वास है कि लोग सत्य को समझेंगे।
डी आर एस हाईस्ट्रीट केवल एक मॉल प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि शहर के भविष्य को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा एक आधुनिक कमर्शियल हब है, जहां व्यापार, सुविधाएं और रोजगार, तीनों का संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।”

Related Articles

Back to top button