
कट्टे की नोक पर वार, फायरिंग के बीच ज्वेलरी व्यापारी की लूट…. सीसीटीवी में कैद सनसनीखेज वारदात….. बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला पहुंचे अस्पताल…..पुलिस जुटी जांच में…..
बिलासपुर–छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर मंगलवार रात ज्वेलरी कारोबारी के साथ हुई बर्बर लूट ने इलाके में दहशत फैला दी। महावीर सिटी, राजकिशोर नगर के पास सरकंडा थाना क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने संतोष तिवारी, महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक, पर हमला किया। हमलावरों ने फायरिंग की कोशिश के साथ ही कट्टे से सिर पर वार कर उन्हें घायल कर दिया और ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
घटना का तरीका…..
व्यापारी घर लौट रहे थे कि बाइक और कार सवार नकाबपोशों ने उनकी कार को रोक दिया। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने फायरिंग की और व्यापारी को गंभीर चोट पहुंचाई। हमलावर अपनी वैन और बाइक मौके पर छोड़कर भाग निकले, जिससे पुलिस को पहचान के लिए महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना है।

जांच जारी…..
सरकंडा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आसपास के CCTV सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। नाकेबंदी के जरिए आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। घायल व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी संभव है।

विधायक पहुंचे अस्पताल…..
इस घटना की जानकारी लगते ही बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुशांत शुक्ला ज्वेलर्स संचालक से मिलने प्रथम अस्पताल पहुंचे।जहां उन्होंने घायल का हाल चाल की जानकारी ली और जांच में लगी पुलिस टीम के आला अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए तत्काल घटना को अंजाम देने वाले की गिरफ्तारी की बात कही।




