ग्राम घूटकू मे हुआ रुद्राभिषेक, पूरा क्षेत्र हुआ शिवमय

बिलासपुर – बिलासपुर जिला के सकरी तहसील अंतर्गत स्थित ग्राम घूटकू मे श्री आदि शक्ति सेवा संस्थान घूटकू के तत्वाधान मे महाशिवरात्रि के उत्तम पर्व पर रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया है। रुद्राभिषेक पूजन का सम्पन्न पंडित अंकित गौराहा द्वारा किया गया।जिसमे मुख्य यजमान संस्थान के कोषाध्यक्ष किशोर पटेल रहें। शिवरात्रि के पवन तिथि को रुद्राभिषेक होने के फलस्वरूप पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं और भक्तो की भीड़ दिन भर रही।रुद्राभिषेक मे आदि शक्ति सेवा संस्थान के प्रत्येक सदस्यों के द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया।शिव पुराण में भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया गया है। इस पुराण का संबंध शैव मत से माना जाता है। इसमें भगवान शिव को प्रसन्न करने की पूजा विधियों और ज्ञान से भरे आख्यान भी सम्मिलित हैं। हिंदू धर्म में भगवान शिव त्रिदेवों में से एक हैं और इन्हें संहार का देवता भी माना जाता है। भगवान शिव को महेश, महाकाल, नीलकंठ, रुद्र आदि नामों से भी पुकारा जाता है।

रुद्राभिषेक को सुचारु रुप से सम्पन्न करने के लिए संस्थान के सेवक राकेश केवट, आकाश प्रेम पटेल, कामरूप यादव, मन्नू धीवर, कोषाध्यक्ष किशोर पटेल, सचिव रवि सोनी, राजू ओमप्रकाश साहू एवं सेवक भोजराज पटेल लोगो का सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button