सौतेले भाई का अपहरण कर हत्या के मामले में सकरी पुलिस को मिली सफलता…. चार आरोपी गिरफ्तार…. जमीन संबंधी विवाद….बना कारण

बिलासपुर– जमीन बंटवारा को लेकर अपने चचेरे भाइयों को साथ मिलकर सौतेले भाई का अपहरण कर उसकी हत्या का मामला सामने आया। जहां इस मामले में पुलिस ने बारह घंटे के अंदर ही इस घटना में शामिल सभी चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सकरी थाना से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी चतरू बिंझवार पिता छेदी बिंझवार उम्र 56 साल नि0 चितावर थाना तखतपुर जिला बिलासपुर छ0ग0 थाना उपस्थित आकर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया संतोष बिझवार जमीन विवाद को लेकर प्रार्थी से विवाद कर चुका है।

इसी जमीन विवाद को लेकर संतोष और शिव प्रसाद मारपीट करने के लिये लाठी लेकर घुमते रहते है। घटना दिनांक समय को प्रार्थी का बेटा कार्तिक बिरको अपनी मोटर सायकल से सामान खरीदने गिरधौना आया था। जो सामान खरीदकर वापस घर नही आया। इसी दौरान बीर जायसवाल प्रार्थी के बेटे चुरावन को फोन करके बताया कि कार्तिक बिरको को कुछ लोग मारपीट कर उसे मोटर सायकल में बैठाकर चितावर बस्ती की ओर लेकर जा रहे है। प्रार्थी अपने बेटे को खोजने गिरधौना तरफ आया तो देखा उसकी मोटर सायकल केशव के खेत के पास खड़ी थी। उसकी घड़ी भी वहीं पर गिरी हुई थी,और खून के धब्बे थे। चितावर बस्ती तरफ अपने पुत्र कार्तिक बिरको को खोजते हुये गये तब बस्ती के लोग बताये कि कार्तिक बिरको को संतोष बिरको, तीजराम बिरको, शिव प्रसाद बिरको, ओम प्रकाश बिरको मिलकर मारपीट किये है। और उसे मोटर सायकल में बैठाकर कहीं ले गये है।

प्रार्थी की रिेपार्ट पर धlअपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया एवं कायमी की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दिया गया जिस पर प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अति०पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सिविल लाईल) संदीप पटेल के मार्गदर्शन में सकरी पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटना स्थल रवाना होकर आरोपियो की पतासाजी कर घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर बताये कि इसके पिता चमरू बिरको की दो पत्नी है। पहली पत्नी का नाम लल्ला था। जिसकी मृत्यू हो गई है। यह उसका बेटा है। दूसरी मां के दो लडके एवं एक लड़की है।

जिसमें बड़े लड़के का नाम कार्तिक बिरको है तथा छोटे लड़के का नाम चुरावन बिरको है। इसके पिता चमरू बिरको इसे खेती में बटवारा नही दिये है। बटवारा मांगने पर विवाद करते है। तथा इसका सौतेला भाई कार्तिक बिरको भी इसे गाली गलौज विवाद करता है और कोर्ट केस करने की धमकी देता है। इसके पिता चमरू बिरको इसके चाचा रामकुमार बिरको को भी बटवारा नही दिया है। जिसके कारण इसके चाचा का लड़का तीजराम बिरको एवं ओमप्रकाश बिरको भी आये दिन इसके पिता से बटवारा मांगते है। जिससे वाद विवाद होते रहता है।

इसी रंजिश के कारण यह तथा इसके चाचा का बेटा तीजराम बिरको एवं ओम प्रकाश बिरको तथा इसका साथी शिव प्रसाद बिरको चारो मिलकर दो दिन पूर्व कार्तिक बिरको की हत्या करने के लिये एक राय हुये थे। 26 नवंबर को करीब 11.00-12.00 बजे यह तथा तीजराम बिरको, ओमप्रकाश बिरको, शिव प्रसाद बिरको चारो मिलकर लाठी डंडा लेकर कार्तिक बिरको को जान से मारने के लिये खोजते हुये उसके प्लॉट (खेत) में गये थे, लेकिन वहां धान कटाई चलने से काफी मजदूर लोग थे, जिसके कारण उसे नही मार सके थे। शाम करीब 06.00 बजे के आसपास तीज राम बिरको इसे बताया कि कार्तिक बिरको मोटर सायकल में चितावर से गिरधौना की ओर खेत के रास्ते से गया है, तो यह अपने घर से एक अकोल की लकड़ी का लाठी लेकर घर से गिरधौना के रास्ते में ओम प्रकाश बिरको के साथ पैदल पहुंचा। और तीजराम बिरको अपनी डीलक्स मोटर सायकल में शिव प्रसाद बिरको के साथ आया। रास्ते में चारो लोग बैठकर मृतक कार्तिक बिरको के गिरधौना तरफ से लौटने का इंतजार कर रहे थे। थोड़ी देर में मृतक कार्तिक बिरको अपनी मोटर साकयल में गिरधौना तरफ से आया। इसे पार करके थोड़ा आगे बढ़ गया था, वहां पर तीजराम बिरको, शिवकुमार बिरको एवं ओमप्रकाश बिरको घेरकर खड़े थे। उन्हें देखकर डर कर मृतक कार्तिक बिरको वापस मेरी ओर लौटा। इसके पास पहुंचने पर यह अपने हाथ में रखे अकोल की लाठी से सिर में मारा, जो मृतक कार्तिक बिरको मोटर सायकल से गिर गया। उसके बाद यह लाठी से और तीजराम बिरको अपना बेल्ट निकालकर मृतक कार्तिक बिरको मारने लगे जिससे कार्तिक अधमरा हो गया। फिर उसे तीजराम बिरको की डीलक्स मोटर सायकल में बैठाकर बस्ती तरफ लेकर गये। मोटर साकयल को तीजराम चला रहा था। बीच में यह मृतक कार्तिक बिरको को घायल अवस्था में पकड़कर मोटर साकयल के पीछे बैठा था। मृतक कार्तिक बिरको की मोटर सायकल को जहां उसे मारे थे वहीं छोड़ दिये है। मृतक कार्तिक बिरको को लेकर महामाया मंदीर चितावर के पास ले गये और मोटर सायकल से उतारकर यह तथा तीजराम बिरको फिर से मारपीट किये और मारपीट कर हत्या करने के बाद दोनों लोग हाथ में उठाकर लाश को छिपाने की नीयत से नाला तालाब ग्राम चितावर में फेंक दिये है।इस मामले में पुलिस ने

01. संतोष बिरको पिता चमरू बिरको उम्र 32 साल नि0 चितावर थाना तखतपुर जिला बिलासपुर छ0ग0

02. तीजराम बिरको पिता रामकुमार बिरको उम्र 22 साल नि0 चितावर थाना तखतपुर जिला बिलासपुर छ0ग0

03. ओम प्रकाश बिरको पिता राम कुमार बिरको उम्र 19 साल नि0 चितावर थाना तखतपुर जिला बिलासपुर छ0ग0

04. शिव प्रसाद बिरको पिता सागर बिरको उम्र 20 साल नि0 चितावर थाना तखतपुर जिला बिलासपुर छ0ग0 इन सभी आरोपियों के पास घटना में प्रयुक्त समान और मोटर सायकल को बरामद कर जप्त कर लिया है।वही शव को पीएम के लिए भेज दिया गया।इस मामले में पुलिस ने धारा 302, 201 भादवि जोंड़ी गई है। आरेापियो के विरूध्द अपराध सबूत हेाना पाये जाने से गिर0 किया जाकर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

सराहनिय भूमिका – उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि जीवन साहू, हेमंत आदित्य, उदयभान सिंह, आरक्षक पुनित नेताम, कलेश्वर यादव, संजय बंजारे, रूपेश कौशिक, पवन सिंह ठाकुर, पंकज यादव, राजकुमार श्याम, कृष्ण कुमार मार्को, प्रशांत महिलांगे एवं मालिक राम साहू एवं समस्त थाना स्टाफ की विशेष भूमिका रही है।

Related Articles

Back to top button