
एसएसपी रजनेश सिंह ने जारी किया आदेश…रश्मित कौर हुई पुलिस प्रवक्ता….सिविल लाइन सीएसपी निमितेश लिंक अधिकारी…..
बिलासपुर –एसएसपी रजनेश सिंह ने मीडिया समन्वय के लिए शनिवार को आदेश जारी करते हुए,प्रवक्ता और लिंक अधिकारी के रूप में दो राजपत्रित अधिकारियों उनके मूल कार्य के साथ जारी आदेश के अनुसार जिम्मेदारी सौंपी गई।
आपको बताते चले कि बिलासपुर जिले में पुलिस विभाग ने मीडिया से सूचना साझा करने के लिए उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बिलासपुर रशमित कौर चावला को पुलिस प्रवक्ता नियुक्त किया है। वे प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया को विभागीय कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराएंगी। उनका मोबाइल नंबर 86022-22222 तथा सी.यू.जी. नंबर 94791-93010 है। प्रवक्ता के अवकाश अथवा अनुपलब्धता की स्थिति में नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन, निमितेश सिंह लिंक अधिकारी के रूप में कार्य संभालेंगे। उनका मोबाइल नंबर 94255-20681 एवं सी.यू.जी. नंबर 94791-93006 है। यह जिम्मेदारी दोनों अधिकारियों के वर्तमान कार्यों के साथ-साथ निभाई जाएगी।