चारपहिया में अचानक लगी आग…. दो वाहन जलकर खाक….
चारपहिया में अचानक लगी आग.... दो वाहन जलकर खाक....

बिलासपुर/ शहर के दैहानपारा स्थित मेघदूत नगर का है, जहां कचरे के बड़े ढेर में अचानक भीषण आग लग गई।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कॉलोनी में लंबे समय से कचरे का जमाव बना हुआ था, जिससे आग लगने की आशंका पहले से ही बनी हुई थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास में खड़ी दो चार पहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है।
नगर निगम पर उठे सवाल…..
स्थानीय रहवासियों ने बताया कि क्षेत्र में नियमित सफाई नहीं होने के कारण कचरे के ढेर जमा रहते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं। लोगों ने नगर निगम प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की है।




