पुलिस का सटोरियों के खिलाफ चले अभियान में सात सटोरिया ग्रिफ्तार

बिलासपुर-बिलासपुर पुलिस की सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग अलग थाना क्षेत्र से सात सटोरियों को ग्रिफ्तार किया गया है।विगत कुछ दिनों से बिलासपुर जिले में सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी जिस पर अंकुश लगाने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारूल माथुर द्वारा शहर के समस्त थाना प्रभारीयों को सट्टा खिलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। जिसके परिवालन में अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) के मार्गदर्शन मे शुक्रवार को सट्टा खिलाने वालों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर कुल 07 प्रकरण पंजीबद्ध कर अरोपीयों से सट्टा पट्टी के साथ नगद रकम 6580 रूपये जप्त कर 4 क जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई।

थाना सिविल लाईन- 03 आरोपीयों से नगद 3470 रूपये एवं सट्टा पट्टी जप्त कर धारा 4 क जुआ एक्ट की कार्रवाई की गई।नाम आरोपी01. अभिजीत दुबे पिता सतीश दुबे उम्र 32 साल पता कुदुदंड मिलन चौक 02. बिन्नु घनसानी पिता प्रकाश घनसानी उम्र 43 पता नेहरू नगर 03. नितीन हर्षपाल पिता विधाचंद हर्षपाल उम्र 33 साल पता सिंधी कालोनी बिलासपुर।

वही कोतवाली पुलिस ने नामचीन सटोरि मनोज केशवानी उर्फ मनोज पाकिस्तानी पिता सेवक राम उम्र 42 वर्ष के ऊपर कार्रवाई करते हुए उसके पास से नगद 930 रूपये एवं सट्टा पट्टी जप्त कर धारा 4 क जुआ एक्ट की कार्रवाई की गई।

थाना सिरगिट्टी 03 आरोपीयों से नगद 2180 रूपये एवं सट्टा पट्टी जप्त कर धारा 4 क जुआ एक्ट की कार्रवाई की गई।

नाम आरोपी 01. शैलेष कश्यप पिता रामशरण कश्यप उम्र 45 साल पता गोडपारा तिफरा बिलासपुर 02. दीपक शुक्ला पिता अरूण शुक्ला उम्र 37 साल पता वार्ड क्रमांक 11 सिरगिट्टी 03. विनोद यादव पिता लक्ष्मण यादव उम्र 39 साल पता गोडपारा तिफरा बिलासपुर।

भविष्य में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सटोरियों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button