
रतनपुर महामाया देवी के दरबार पहुँचे प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रदेश की सुख सम्रद्धि की कामना
बिलासपुर-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बुधवार को रतनपुर पहुँचे। उन्होंने मां महामाया देवी मंदिर में माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने देश प्रदेशवासियों के सुखसमृद्धि की कामना की।
उसके बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि एसईसीएल और रेलवे के अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि कोयले की पूर्ति और परिवहन में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं होनी चाहिए।
बुधवार की दोपहर मुख्यमंत्री बघेल हेलीकॉप्टर से मां महामाया देवी के दर्शन करने रतनपुर पहुंचे।
जहां हेलीपेड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री बघेल ने मां महामाया देवी की पूजा कर छत्तीसगढ़ प्रदेश की खुशहाली और सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने प्रदेश वासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं और बधाई दी। इस बीच मुख्यमंत्री बघेल ने पॉवर प्लांट में कोयला आपूर्ति के संकट पर कहा एक तरफ भारत सरकार कहती है कि देश में कोयले का कोई संकट नहीं है। वहीं दूसरे तरफ विभिन्न राज्यों में पावर प्लांटों के बंद होने की खबरें आर ही है। आज कोयला मंत्री छत्तीसगढ़ आए हैं।
कोरबा भी जा रहे हैं। ये दोनों बातें विरोधाभाषी है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि जहाँ तक छत्तीसगढ़ की बात है हमने एसईसीएल और रेलवे के अधिकारियों से चर्चा की है। उन्हें स्पष्ट रूप से कह दिया गया है कि आपूर्ति और परिवहन में किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं होना चाहिए। ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा परिवहन मंत्री को दोनों पक्षों से बात करने को कहा गया है।