डॉक्टर और वकील की लड़ाई नहीं ले रही थमने का नाम.. डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन..

बिलासपुर –वकील द्वारा मोबाइल मेडिकल वेन के डॉक्टर के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मामला थमने का नाम नही ले रहा है।

मारपीट की घटना के बाद एक तरफ डॉक्टर ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराया, तो वही वकील ने भी डॉक्टर के विरुद्ध काउंटर केस दर्ज करा दिया।

पर मामला यही नहीं थमा.. आज शुक्रवार को डॉक्टर और वकील दोनो ही पक्ष एक दुसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंच गए।घायल डॉक्टर और उनके साथ घायल हुई महिला स्टाफ व्हील चेयर में न्याय की गुहार के लिए उनके साथ निगम कर्मी बड़ी संख्या में अपना विरोध दर्ज कराने के लिए आए।

जहां पर कल की मारपीट का वीडियो जो सामने आया था उसकी फोटो को बड़े बड़े पोस्टर के साथ प्रदर्शन करते हुए नजर आए।

दरअसल सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला में कल गुरुवार को मोबाइल मेडिकल वैन खड़ी थी। वैन के पास ही डाक्टर ने अपनी दो पहिया वाहन को खड़ा कर रखा था।

वही से निकल रहे हाईकोर्ट के अधिवक्ता एवम हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रजनीश सिंह बघेल ने गाड़ी को हटाने को लेकर विवाद कर मारपीट कर दी।जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। अब दोनों ही पक्ष एक दुसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है।

इस मामले को लेकर बिलासपुर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया की दोनो पक्ष के प्रतिनिधि मंडल के कुछ लोग आए थे।निष्पक्ष जांच का हमने आश्वशान दिया है।जांच में जो सही पाया जायेगा वही कार्रवाई की जायेगी।।

Related Articles

Back to top button