दो साल पुराने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी….. अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर– तोरवा पुलिस ने दो साल पुराने ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक विनोद महंत की हत्या अवैध संबंध के शक में की गई थी।

हत्या का तरीका……

आपको बता दें कि, वर्ष 2023 में तोरवा थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर अज्ञात शव मिला था। हाथ-पैर बंधे थे और शरीर पर चोटों के निशान थे। डॉक्टर ने गंभीर चोटों को मौत का कारण बताया था। उस समय मामला मर्ग के रूप में दर्ज हुआ था।

जांच का मोड़…..

एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर सीएसपी और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार की टीम ने मर्ग डायरी की दोबारा जांच की। जांच में पता चला कि मृतक के एक महिला *राजकुमारी पासी* से अवैध संबंध थे। हत्या के दिन महिला का बेटा कृष्णा पाल (24) और उसका दोस्त मनोज पाल (21) घर पहुंचे और मृतक को अपनी मां के साथ देखकर बौखला गए। दोनों ने विनोद पर लोहे की रॉड से हमला किया। बेहोश होने के बाद उसे मृत समझकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया, लेकिन जब वह हिला, तो पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई।

पुलिस कार्रवाई…..

दोनों आरोपियों को 27 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार किया गया। हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी जब्त की गई है।

Related Articles

Back to top button