छत्तीसगढ़ पुलिस में पदोन्नति की प्रक्रिया तेज, 68 एएसआई की सूची जारी….

बिलासपुर– छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर बड़ी पहल हुई है। गृह (पुलिस) विभाग ने सहायक उपनिरीक्षक (ASI) से उपनिरीक्षक (SI) पद पर पदोन्नति के लिए 68 अधिकारियों की प्रारंभिक योग्यता सूची जारी कर दी है।

इस सूची में राजधानी रायपुर, बिलासपुर सहित राज्य के विभिन्न जिलों के पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है। पदोन्नति की यह कार्यवाही पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम के निर्देश पर की गई है।

सूत्रों के अनुसार, यह सूची विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की सिफारिश के आधार पर तैयार की गई है। अब आगे चयनित अधिकारियों के लिए अंतिम आदेश जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। इस प्रक्रिया के पूर्ण होते ही चयनित अधिकारी नए पद पर जिम्मेदारी संभाल सकेंगे।

यह कदम न सिर्फ पुलिस कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाएगा, बल्कि विभागीय कार्यप्रणाली को भी अधिक दक्ष बनाएगा।

Related Articles

Back to top button