काम समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ होना चाहिए-निगम कमिश्नर…. ठेकेदारों के साथ निगम कमिश्नर ने की बैठक…. ठेकेदारों की समस्याओं को किया जाएगा दूर…..अप्रारंभ कार्य तत्काल शुरू करें,नहीं करने वालों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा….जोन स्तर पर सभी कार्यों कि समीक्षा की गई…. ठेकेदारों ने भी बताई समस्या,रखें सुझाव..

बिलासपुर- नगर निगम के दृष्टी सभाकक्ष में निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने ठेकेदार संघ के बैनर तले ठेकेदारों के साथ बैठक आयोजित की गई। काम में तेजी लाने,ठेकेदारों की समस्या और सुझाव को जानने के लिए निगम कमिश्नर ने बैठक आहूत की थी, जिसमें इंजीनियर और अधिकारी भी शामिल थे। बैठक में निगम कमिश्नर ने ठेकेदारों से दो टूक शब्दों में कहा की अत्यंत बिलो रेट के कार्य में गुणवत्ता में कमी नहीं होनी चाहिए और अगर कमी पाई गई तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ ब्लैक लिस्टिंग की कार्रवाई की जाएगी,इसके लिए ठेकेदार तैयार रहें। काम की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसके अलावा बारिश से प्रभावित होने वाले सभी कार्य 15 जून तक किसी भी सूरत में पूरा करने के निर्देश निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने दिए। बैठक में निगम कमिश्नर ने सभी जोन क्षेत्रांतर्गत एक एक कार्यों की बिंदुवार समीक्षा भी किया। सभी निर्माणाधीन साइट में सुरक्षा के ध्यान रखने के भी निर्देश ठेकेदारों को दिए गए। बैठक में ठेकेदारों ने भी समस्याओं की ओर इंगित करते हुए अपनी मांग रखी ठेकेदारों ने बिलिंग में देरी,गैर तकनीकी व्यक्ति द्वारा कार्य में हस्तक्षेप और फंड की लेटलतीफी संबंधी समस्याएं बताया जिसके बाद निगम कमिश्नर ने बिलिंग के लिए टाइमलाइन बनाने और फंडिंग की समस्या को जल्द दूर करने का आश्वासन ठेकेदारों को दिए। इसके अलावा ठेकेदारों द्वारा अनावश्यक जटिल दस्तावेजों के सरलीकरण करने की भी मांग की,जिस पर निगम कमिश्नर ने विश्लेषण करने का आश्वासन दिया है। बैठक में ठेकेदारों ने भुगतान प्रक्रिया के चैनल का पुनर्निर्धारण और समय सीमा निर्धारित करने की भी मांग निगम कमिश्नर से किया। आज बैठक में सीई राजकुमार मिश्रा,ईई प्रवीण शुक्ला, एसपी साहू,अनुपम तिवारी,जेडी वित्त श्री निर्मलकर, सब इंजीनियर और ठेकेदार संघ के अध्यक्ष अभिषेक सिंह,राजकुमार तिवारी,कमल सिंह,जितेंद्र सोनी,नरेंद्र चित्रकार,विवेक ताम्रकार,आनंद बुधोलिया,अशोक तिवारी, सौरभ मिश्रा, राजन जायसवाल,मनीष सोनी,रोमेश पाण्डेय,शशिकांत मिश्रा, शैलेष मिश्रा,संजय मुरारका,नितिन सिन्हा,मनोज मिश्रा,अंबर चतुर्वेदी रितेश सिंह समेत अन्य ठेकेदार उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button