दरवाजे और ताले तोड़कर घरों में घुसे चोर…सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोर गैंग की करतूत…

मकान मालिक शहर से बाहर... चोरी गए सामान का आकलन बाकी...लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में डर... पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग...

 

बिलासपुर/ शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र और मोपका चौकी इलाके में अज्ञात चोर गैंग ने देर रात सूने मकानों को निशाना बनाते हुए चार घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया, जबकि एक मकान में चोरी का प्रयास असफल रहा। बदमाशों ने मकानों के दरवाजे और ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घरों को खंगाल डाला।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोर गैंग की गतिविधियां कैद हो गई हैं, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
पुलिस के अनुसार सभी मकान मालिक फिलहाल शहर से बाहर हैं, इसलिए अभी तक चोरी गए सामान की सही जानकारी सामने नहीं आ पाई है। मकान मालिकों के लौटने के बाद ही औपचारिक शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


फिलहाल सरकंडा थाना और मोपका चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

 

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में डर, पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग।

Related Articles

Back to top button