कांग्रेस का घोषणा पत्र नही बल्कि यह धोखा पत्र है–धरम लाल कौशिक…..

बिलासपुर–तीसरे चरण के मतदान के लिए कुछ ही दिनों का समय शेष है। इस बीच सभी राजनीतिक दल आपस में आरोप प्रत्यारोप करके लोगों का मत अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटे हुए हैं… इस कड़ी में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने बिलासपुर में प्रेस वार्ता करते हुए कांग्रेस के घोषणा पत्र को घेरे में लिया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस को घोषणा पत्र के नाम पर घेरा। साथ ही कांग्रेस द्वारा लगाया जा रहे संविधान को खत्म करने के आरोप पर भी धरमलाल कौशिक ने अपनी बात रखते हुए कहा की पूरे देश में लोकसभा का चुनाव हो रहा है।जिसमे दो चरण का चुनाव हो चुका है।इस दो चरण के चुनाव के बाद कांग्रेस पूरी तरह से घबराई हुई है।कांग्रेस के प्रति लोगो का विश्वास घटा जिसके बाद कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया।इनके घोषणा पत्र में सरकारी ठेका पर धर्म के आधार पर शेयर करने का काम किया जायेगा।वही विरासत टैक्स पर बोले की राहुल गांधी के विशेष सलाहकार सेम पित्रोदा ने स्पष्ट किया है।जिसके बाद आम जनता में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है।

Related Articles

Back to top button