सिम्स अस्पताल में उत्पात मचाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर–सिम्स अस्पताल के ट्रायेज वार्ड में नशे की हालत में डॉक्टरों और चिकित्सा स्टाफ के साथ मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले तीन आरोपियों को बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

घटना 5 अक्टूबर की रात लगभग 01:45 बजे, ट्रायेज वार्ड में ड्यूटी पर डॉ. आशी जैन, डॉ. अविनाश कुमार और डॉ. अमन खेतान तैनात थे। उसी समय नशे में अभय सिंह ठाकुर अपने दो साथियों के साथ वार्ड में पहुँचा और डॉक्टरों तथा स्टाफ के साथ गाली-गलौज, तोड़फोड़ और मारपीट की। आरोपियों ने वार्ड में रखे सामान को क्षतिग्रस्त किया और डॉक्टर का मोबाइल तोड़ दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर अस्पताल में दहशत का माहौल बनाया।

आरोपियों की पता तलाश कर बंधवापारा (इमलीभाठा) और तिलक नगर क्षेत्र में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अस्पताल में तोड़फोड़ और मारपीट की घटना स्वीकार की। विधिवत गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

आरोपी नाम:

1. अभय सिंह ठाकुर, उम्र 25 वर्ष, निवासी बंधवापारा, सरकंडा
2. आकाश सिंह ठाकुर उर्फ प्रकाश, उम्र 28 वर्ष, निवासी तिलक नगर, बिलासपुर
3. दोनेश्वर सिंह ठाकुर उर्फ रिक्की, उम्र 31 वर्ष, निवासी तिलक नगर, बिलासपुर

Related Articles

Back to top button