छत्तीसगढ़ वूमेन’ अंडर- 19 एवं वूमेन’अंडर -15 क्रिकेट ईस्ट जोन का ट्रॉयल संपन्न …..

बिलासपुर–छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वूमेंस अंडर 15 और अंडर 19 का ट्रॉयल बिलासपुर के रेलवे मैदान में ईस्ट जोन का लिया गया।इसके अलावा साउथ जोन का ट्रायल कांकेर में, सेंट्रल जोन का ट्रायल रायपुर में , वेस्ट जोन राजनांदगांव में और नॉर्थ जोन अंबिकापुर में कराया गया।

बिलासपुर में ईस्ट जोन ट्रायल में बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा और जांजगीर चांपा सम्मिलित थी।

जिसमें बिलासपुर में 32 वूमेंस खिलाड़ी, रायगढ़ में 19 वूमेंस खिलाड़ी, कोरबा में 14 वूमेंस खिलाड़ी और जांजगीर चांपा में 9 वूमेंस खिलाड़ी ने भाग लिया।
ट्रॉयल में सभी महिला खिलाड़ियों के चयन के लिए चयनकर्ता के रूप में अभिषेक सिंह, अनीश राठौर, जावेद अख्तर और विद्या वर्मा थी। चयन प्रक्रिया सुबह 9 बजे प्रारंभ की गई,और ट्रायल दोपहर 2 बजे समाप्त हुआ।

सीएससीएस द्वारा भेजे गए जितेंद्र टांक के द्वारा सभी खिलाड़ियों के डेट ऑफ बर्थ, डॉक्यूमेंट और सभी प्रकार के प्रक्रम को चेक करने के पश्चात खिलाड़ियों को ट्रॉयल के लिए तैयार किया गया।

जिसमें सभी चारों जिला के महिला खिलाड़ियों ने अपना क्रिकेट स्किल के प्रतिभा का पूरा जोर चयनकर्ताओं के सामने दिखाया। जिसमें बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। सर्व प्रथम महिला अंडर 15 ने ट्रॉयल दिया उसके पश्चात वूमेंस अंडर 19 के खिलाड़ी ने ट्रायल दिया।

चयन के पश्चात सभी जोन से लगभग 30- 30 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

जिसके पश्चात सभी जोन के मध्य सलेक्शन मैच कराया जाएगा। और फिर उसमें प्रदर्शन को देखते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट वूमेंस अंडर 15 और अंडर 19 की टीम बनाई जाएगी।

वूमेंस ईस्ट जोन ट्रायल के दौरान छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के सचिव विंटेश अग्रवाल, क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया, सचिव देवेंद्र सिंह, ओपी यादव शरद मुरारका, आनंद तावड़कर शैलेश सैमुअल उपस्थित थे।

यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव देवेंद्र सिंह द्वारा दिया गया।

Related Articles

Back to top button