पुलगामा हमले में शहीद जवानों की पुण्यतिथि पर 14 को श्रद्धांजलि कार्यक्रम….

बिलासपुर–पुलवामा आतंकी हमले की पुण्यतिथि के अवसर पर बिलासपुर में 14 फरवरी को “एक शाम शहीदों और सैनिक परिवार के नाम” शीर्षक से समस्त राष्ट्रवादी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में शहीद सैनिकों और शहीद पुलिस कर्मियों का सम्मान किया जाएगा ।
उक्त जानकारी देते हुए बिलासपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में महेंद्र प्रताप सिंह राणा ,अध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन महासभा( सिपाही),सोनिया साहू अध्यक्ष संस्कार फाउंडेशन ने बताया कि इस कार्यक्रम में विभिन्न राष्ट्रवादी संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने कहा कि 14 फरवरी 2019 को घर वापस जा रहे सैनिकों के वाहनों पर पुलवामा में आतंकी हमला किया गया था ।जिसमें 40 से ज्यादा सैनिक शहीद हो गए थे । उन शहीदों की याद में तथा उन्हें श्रद्धांजलि देने यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है । 14 फरवरी को हर भारतीय के रंगों में राष्ट्रवाद की लहर दौड़नी चाहिए । राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत हर भारतीय को पुलवामा जैसी घटनाओं के खिलाफ एकजुट होना चाहिए।
प्रेस वार्ता में डा रश्मि दीक्षित,सुनील कुमार सिंह ,योगेश शर्मा,जितेंद्र साहू,सुनील तिवारी उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button