केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम…. बजट से देश के साथ साथ छत्तीसगढ़ के लिये भी कई महत्वपूर्ण सौगाते – महर्षि बाजपेयी

बिलासपुर–रविवार एक फरवरी को पेश किये गए केंद्रीय बजट 2026-27 में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने छत्तीसगढ़ के लिये कई महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचो और विकास योजनाओं को गति दी है।यह बजट विशेष रूप से राज्य की युवा शक्ति, कनेक्टिविटी और स्वास्थ्य पर केंद्रित है।
आज के बजट में शिक्षा और कौशल गर्ल्स हॉस्टल की स्थापना से हर जिले में महिला छात्रावास खोलने की घोषणा की गयी है जिससे छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों की छात्राओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा
कौशल विकास के अंतर्गत 20 प्रमुख पर्यटन स्थलो में 10 हजार गाइड्स को प्रशिक्षित किया जायेगा। छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा जैसे पर्यटन क्षेत्रों को इस योजना के तहत बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।
कैंसर के इलाज के लिये 17नई दवाओं पर कस्टम ड्यूटी घटाई गईं है जिससे राज्य के मरीजों के लिये इलाज सस्ता होगा।
देश में 3 नये आयुर्वेद कॉलेज खोले जायेंगे, जिसमे छत्तीसगढ़ की दावेदारी मजबूत मानी जा रहीं है।
3 नये फार्मास्यूटिकल शिक्षा संस्थान स्थापित करने की घोषणा की गयी है उनमे भी छत्तीसगढ़ की दावेदारी मजबूत मानी जा रहीं है।
रेल्वे और कनेक्टिविटी बजट में भी छत्तीसगढ़ के लिये बजट में भारी बढ़ोतरी की गयी है।राज्य में खरसिया -नवा रायपुर – परमलकसा (278किमी) और रावघाट – जगदलपुर (140किमी) जैसी महत्वपूर्ण रेल लाइनों के काम में तेजी लाने के लिये पर्याप्त फंड दिया गया है।
अमृत स्टेशन योजना अंतर्गत रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर सहित राज्य के 32 स्टेशनो के कायाकल्प का कार्य अगले वित्तीय वर्ष में और गति पकड़ेगा।
क़ृषि और ग्रामीण विकास के अंतर्गत बहुभाषी एआई टूल किसानों के लिये भारत-विस्तार नामक एआई टूल लांच किया गया है, जो छत्तीसगढ़ी और अन्य स्थानीय भाषाओ में क़ृषि संबंधी सलाह देगा।
डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से राज्य की ग्राम पंचायतो में यूपीआई और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिये विशेष प्रावधान आज के बजट में किये गए है।

Related Articles

Back to top button