जर्जर सड़क,बदहाल मैदान और देर रात हो रहे अतिक्रमण को लेकर हुआ वीडियो वायरल….जानिए क्या पूरा मामला……

बिलासपुर–प्रदेश की सत्ता में काबिज भाजपा सरकार को आठ माह होने जा रहा है।लेकिन आज भी मूलभूत सुविधा के नाम पर शहर की आम जनता ठगा महसूस कर रही हैं।आज हम बात कर रहे है बिलासपुर शहर के मुंगेली नाका चौक से सर्किट हाउस और कमिश्नर कार्यालय जाने वाली सड़क की जहां पर प्रदेश के मंत्री से लेकर इस प्रदेश के कई बड़े बड़े अधिकारी और शहर के अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है।लेकिन यहां की  खराब सड़क और इन सड़को पर देर रात अतिक्रमण पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा हैं।इस क्षेत्र के स्थानीय निवासी ने एक वीडियो वायरल करके यहां की बदहाल स्थिति को सामने लाकर प्रशासन का ध्यानाकर्षण करने का प्रयास किया है।इस वीडियो के माध्यम से यह बताया की सर्किट हाउस जाने वाले मार्ग में एक बड़ा सा गड्ढा हो गया है।

जिसमे मिट्टी से उसे पाट दिया गया है।लेकिन इस मार्ग में वाहनों की आवाजाही के कारण वह मिट्टी सड़क के बाहर निकल कर पुन अपनी उसी स्थिति में आ गई है।जिसके कारण इस गड्ढे में डाली गई मिट्टी के कारण छोटे वाहन फस रहे है।

वही इस मार्ग और बीच चौक में एक छोटा सा मैदान है। उस मैदान का हाल बेहाल हैं।जो देखरेख के अभाव में बदहाली को बयां कर रहा है।

वही इस मैदान के बाहर में एक बड़ा सा बोर्ड भी लगा है जिसमे यह उलेखित भी किया गया है की यहां पर पार्किंग करना मना है।उसके बावजूद इस मार्ग में सड़क के दोनो और बस  मालिकों के द्वारा रोजाना देर रात में  अतिक्रमण करके बस स्टेंड में तब्दील कर दिया जाता है। जिला प्रशासन की अनदेखी के कारण इसका  खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button