
वार्ड 31 की भाजपा प्रत्याशी कुंतल ताम्रकार ने किया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का स्वागत….मुख्यमंत्री के चुनावी रोड शो में उमड़ी वार्ड की मातृ शक्ति…
बिलासपुर–शुक्रवार को नगर निगम चुनाव के जन प्रचार के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शहर में रोड शो रखा गया था।
जहां यह रोड शो अपने तय मार्ग से होते हुए तेलीपारा पहुंचने पर उनके स्वागत के लिए वार्ड नंबर 31 लाला लाजपत राय नगर की भाजपा पार्षद पद की उम्मीदवार कुंतल ताम्रकार अपनी मातृ शक्ति टीम के साथ बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री का फूलमालाओं,आतिशी और डोल बाजे से स्वागत किया।इस चुनावी रोड शो में बड़ी संख्या में वार्ड के कार्यकर्ता और समर्थकों भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के रोड शो होने वार्ड से कार्यकर्ताओं में अलग सा उत्साह देखने को मिला।वही मुख्यमंत्री के के रोड शो कार्यक्रम होने से पूरे शहर में भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी रिचार्ज होकर नगरीय निकाय चुनाव में पूरी मजबूती के साथ लगकर अपना परचम लहराने में जुट गए है।