वार्ड 32 शहीद विनोद चौबे में कांग्रेस के दिग्गज नेता हुए एकजुट…..महापौर और वार्ड पार्षद के प्रचार में झोंकी ताकत….

बिलासपुर –निकाय चुनाव को अब कुछ ही दिन शेष रह गए है।वही कांग्रेस पार्टी अब इन बचे दिनों में पूरी ताकत के साथ सघन जन संपर्क अभियान को गति देते हुए एकजुट होकर कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील कर रही।आपको बताते चले कि इस वार्ड को कांग्रेस बचाए रखने और इस वार्ड से लीड के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में कूद पड़े है।शनिवार की देर शाम को बड़ी संख्या में कांग्रेस के दिग्गज नेता और पदाधिकारी के साथ साथ महिला कार्यकर्ता भी इनके जन प्रचार में शामिल होने के लिए निकल पड़ी।

वार्ड में प्रचार से पूर्व याताया थाना के पास शहीद विनोद चौबे की मूर्ति में महापौर उम्मीदवार प्रमोद नायक ने अपने हाथों से माल्यार्पण कर उनको नमन किए।जहां उनके साथ इस अवसर पर वार्ड पार्षद असद अहमद, पूर्व विधायक रश्मि सिंह, पूर्व पार्षद स्वर्णा शुक्ला,चिका बाजपेई,राकेश शर्मा,स्वप्निल शुक्ला,पंकज सिंह, चिटू अवस्थी,शहर कांग्रेस अध्यक्ष शेरू असलम ,नवीन तिवारी शामिल हुए।जिसके बाद वार्ड में जन प्रचार का कार्यक्रम शुरू किया गया।कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक नगर निगम चुनाव में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक ने वार्ड 32 शहीद विनोद चौबे नगर में जबरदस्त जनसंपर्क किया, जहां उन्हें और कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी असद अहमद खान को जनता का भारी समर्थन मिला। वार्ड में जनसैलाब उमड़ पड़ा, लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और भारी मतों से जीत दिलाने का संकल्प लिया।

असद एहमद ने कहा कि उन्हें जनता का भरपूर प्रेम मिल रहा है साथ ही साथ वे मूलभूत सुविधाएं सबसे पहले जनता को मुहैया कराएंगे साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम में कांग्रेस की जीत से ही बिलासपुर का संपूर्ण विकास संभव होगा। असद अहमद खान ने जनता को भरोसा दिलाया कि वे वार्ड 32 को आदर्श वार्ड बनाएंगे और हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से करेंगे। चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा चुका है, और कांग्रेस का दावा है कि इस बार जनता ने बदलाव का मन बना लिया है।

Related Articles

Back to top button