
वेल विशर फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे मुहिम एक पेड़ देश के नाम का हुआ समापन…..नगरपालिका परिसर में लगाया गया आम का पौधा…..
बिलासपुर –वेल विशर फाउंडेशन अकलतरा द्वारा एक पेड़ देश के नाम कार्यक्रम चलाया जा रहा था जिसका समापन आम के पेड़ लगा कर किया गया। वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने बताया कि हर साल हमारी संस्था द्वारा सोशल मीडिया के द्वारा एक पेड़ देश के नाम पर पेड़ लगाने हेतु लोगो को जागरूक किया जाता है।इस साल भी ये मुहिम चलाया गया और पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया के माध्यम से लोगो को प्रेरित भी किया जा रहा था। संस्था की कोषाध्यक्ष श्री मति रंजना सिंह ने बताया कि इस साल नगर पालिका परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष श्री मति दीप्ति रोहित सारथी के हाथों आम का पेड़ लगा कर समापन किया गया। संस्था के सचिव चिराग शर्मा ने कहा कि संस्था द्वारा स्कूली बच्चों एवं उनके अभिभावकों को खास कर इस कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास किया गया, ताकि बच्चो में देशभक्ति के साथ साथ समाज के प्रति उनके जिम्मेदारी को समझाया जा सके, कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिक रोहित सारथी,वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह, सचिव चिराग शर्मा, कोषाध्यक्ष श्रीमति रंजना सिंह,सदस्य दीपक साहू, मोहन कश्यप, सतीश मानिकपुरी,सौरभ सिंह,श्रीपाल सिंह बैस के साथ अकलतरा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं स्कूल के बच्चे भी उपस्थित थे।