
वेल विशर फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर व संवेदनसील विषयो पर कार्यक्रम आयोजित….विशेषज्ञों ने दी जागरूकता और परामर्श….
नरियरा–सामाजिक जागरूकता के तहत वेल विशर फाउंडेशन द्वारा शनिवार, 28 फरवरी 2026 को दिव्य शक्ति मॉडर्न स्कूल परिसर, नगर पंचायत नरियरा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित हुआ, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में नेत्र जांच, दंत जांच एवं कुष्ठ रोग जांच की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई गई।

विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के साथ आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आए लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे समाज के लिए उपयोगी बताया।

कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध समाज सेवी अंकिता शुक्ला द्वारा संवेदनशील विषय “गुड टच-बैड टच” पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को आत्म-सुरक्षा और सतर्कता के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोषी सिंह के द्वारा महिला सशक्तिकरण, वरिष्ठ समाजसेवी व श्याम रसोई बिलासपुर की संचालक डॉ. विनीता राव नशामुक्ति अभियान के तहत युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया, बिलासपुर संभाग की जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित की उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू ने तनावमुक्त परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया गया।

करियर मार्गदर्शन सत्र में बलौदा बाजार यातायात उप पुलिस अधीक्षक के पद में पदस्थ एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय कुमार साहू ने विद्यार्थियों को भविष्य की संभावनाओं और सही दिशा चयन के बारे में उपयोगी सुझाव दिए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी संजय साहू उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में रजनी सत्तू साहू ( उपाध्यक्ष, केंद्रीय मर्यादित बैंक बिलासपुर संभाग), अंकिता शुक्ला (समाजसेविका), डॉ विनीता राव (समाजसेविका), संतोषी सिंह (जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी महिला प्रकोष्ठ), सत्येंद्र दुबे प्रतिनिधि उपाध्यक्ष नगर पंचायत नरियरा) एवं सचिन दुबे ( सी एस आर हेड जेएसडब्ल्यू प्लांट) शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने किया तथा आभार व्यक्त दिव्य शक्ति मॉडर्न स्कूल के संचालक गोविंद पाटले ने किया, कार्यक्रम में बच्चों से संवाद कार्यक्रम के तहत संस्था के सचिव चिराग शर्मा एवं सदस्य दीपक साहू के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में लगभग 250 से ज्यादा बच्चे व परिवार ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया व कार्यक्रम से लाभान्वित हुए, कार्यक्रम में आए अतिथियों, नगरवासियों ने वेल विशर फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता और स्वास्थ्य सुरक्षा को बढ़ावा देते हैं। अंत में आयोजकों ने सभी चिकित्सकों, अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।



