महिलाओ को मिलेगा महालक्ष्मी योजना का लाभ–राहुल गांधी.……देश के करोडो युवा बनेंगे लखपति..…राहुल गांधी

बिलासपुर–सोमवार को बिलासपुर के सकरी क्षेत्र में कांग्रेस राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी का आगमन हुआ।जहा पर बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव के चुनावी प्रचार को और आगे बढ़ाते हुए प्रचार अभियान को गति देने के साथ साथ कार्यकर्ताओ में जोश भरने के लिए चुनावी सभा में शामिल हुए।

अपनी चुनावी सभा में राहुल गांधी ने केंद्र में महागठबंधन की सरकार बनाए जाने के लिए अपने पक्ष में मतदान के लिए अपील की वही इस चुनावी सभा में भाजपा और मोदी सरकार पर निशाना साधा। वही अपनी बात को रखते हुए राहुल गांधी ने कहा की यह चुनाव मामूली चुनाव नहीं है।यह चुनाव विचारधारा की लड़ाई है।हाथ में संविधान की प्रति लेकर शुरू किया भाषण जो लोग राजनीति को समझते हैं उनको मालूम है ये चुनाव संविधान को बचाने का चुनाव है।संविधान इस देश में गरीबों को अधिकार देता है।

उनको सुरक्षा देता है।लेकिन बीजेपी चाहती है संविधान को फाड़ कर फेंक दिया जाए।अगर संविधान न हो तो आपका जल, जंगल, जमीन सब गायब हो जाएगा।संविधान ने दलितों को अधिकार दिया है।आरक्षण एक सोच है।इसके तहत देश के पिछड़े लोगों को देश में भागीदारी मिलनी चाहिए।जबकि बीजेपी और मोदी सरकार निजीकरण करती है तब आरक्षण खत्म करती है।ये चुनाव आरक्षण और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव हो गया है।दुनिया में कोई शक्ति नहीं है जो संविधान को रद्द कर सके।वही अदानी अंबानी को लेकर मोदी सरकार को घेरते हुए कहा की 22 लोगों के पास देश का इतना धन है जितना हिंदुस्तान के 70 करोड़ लोगों के पास।लगातार निजीकरण की कोशिश करके देश में बेरोजगारी को बढ़ा रहे है।

जितनी जीएसटी आदिवासी देता है उतनी ही जीएसटी अडानी भी देता हैजीएसटी का पैसा भी अडानी अंबानी को जाता है।जितना धन बीजेपी ने अडानी को दिया इतना धन हमें आपको देना है।उन्होंने 22 अरबपति बनाए हम करोड़ों लखपति बनाएंगे।जिसके बाद राहुल गांधी ने देश की महिलाओ को लेकर अपनी बात को रखते हुए कहा की महिलाएं पुरुषों से दोगुना काम करती हैं।महालक्ष्मी योजना के तहत देंगे हर परिवार में से एक महिला को 1 लाख रुपए सालाना 8500 रुपए हर महीने मोदी जी ने युवाओं को बहुत तंग किया।बेरोजगारी से युवा परेशान।कांग्रेस पार्टी देश के करोड़ों युवाओं को अपेरेंटिस का अधिकार देगी। जो भी ग्रेजुएट या डिप्लोमा होल्डर गई उन्हें साल का एक लाख रुपए मिलेगा।किसानों को मिलेगा मिनिमम सपोर्ट प्राइस।मनरेगा में मिलेगा 400 रुपए रोज़ी ये सब तभी होगा तब देवेंद्र यादव को आप लोकसभा में पहुंचाएंगे।

Related Articles

Back to top button