योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह ने फहराया तिरंगा झंडा….वार्ड वासियों को दी बधाई

बिलासपुर–बिलासपुर के विनोबा नगर रहवासी विकास समिति के द्वारा 15 अगस्त का कार्यक्रम कॉलोनी के गार्डन के सामुदायिक भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रविन्द्र सिंह (योग आयोग सदस्य एवं पार्षद) एवं श्री राजेश लक्ष्मी साहू (पार्षद) के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।अपने उदबोधन में उन्होंने सभी कॉलोनी वासियो को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी एवं देश व समाज के लिए आपसी प्रेम और भाईचारा व सदैव एकजुट रहने को कहा।

कार्यक्रम की शुरुआत में सूरज स्वर्णकार एवं रश्मि जैन द्वारा मुख्य अतिथियो का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। तत्पश्चात नन्हे कलाकारों साय मंडल द्वारा देशभक्ति का मधुर गीत प्रस्तुत किया गया एवं कॉलोनी की महिलाओं द्वारा भी देशभक्ति का मधुर गीत प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम के अंत मे राहुल दुबे द्वारा सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओ के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने पर मुख्यअतिथियो व कॉलोनीवासियो को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से सरला स्वर्णकार राधेश्याम अग्रवाल देवेंदर सिंह, राजेश सिंघल प्रशांत तिवारी विजय तोलानी,श्री ठाकुर सुमीत भोजवानी राहुल चिन्मय चंदेरिया राजू मंडल,मास्टर भरत स्वर्णकार,मास्टर अथर्व दुबे ,मास्टर अभिज्ञान शुक्ला,मास्टर ध्रुव तोलानी ,मास्टर सोरिश राजपूत,मास्टर साय मंडल ,मास्टर सार्थक भोजवानी एवं श्रीमती रश्मि जैन नीलिमा चौधरी,कु सपना मिनोचा संगीता चंदेरिया सविता चतुर्वेदी संगीत अग्रवाल, मनीषा भोजवानी वर्षा शुक्ला रेशमा तोलानी गीता ठाकुर नीलम अग्रवाल ,पूजा स्वर्णकार, रश्मि दुबे, मधु मंडल प्रिया राजपूत मानसी केडिया आशा नोपानी कु श्रद्धा तिवारी,कु आराध्या स्वर्णकार,कु प्रियाशा भोजवानी,कु अक्षिता दुबे,कु कियारा भोजवानी,आदि सदस्यों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button