छत्तीसगढ़ 2023–24 बजट को लेकर योग आयोग के सदस्य रविन्द्र सिंह ने सराहा

बिलासपुर–छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह ने कहा की छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल द्वारा अभुत पुर्व बजट पेश किया गया।

जिसमे बेरोजगारो को 2500 प्रति माह भत्ता व आंगनबाङी कार्यकर्ताओ की बहु प्रतिक्षत मांग को पुरा करते हुए 10 हजार प्रति माह दिया जायेगा। वही मध्यान्ह भोजन के रसोईया को 1800 एंव ग्राम पटेल को 3000 रुपय दिया जायेगा।मुख्यमंत्री कन्या विवाह की राशी 25 000 को बढा कर 50 हजार किया गया है।

साथ ही 101 नवीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जायेगे। प्रदेश मे 3 नये मेङीकल कालेज खोले जाने की घोषणा की गई है। छत्तीसगढ सरकार की बजट गांव गरीब किसान मजदुर छाॅत्र युवा व महिलाओ के उत्थान मे मिल का पत्थर साबित होगा।

Related Articles

Back to top button