
यूथ कप 2026……नगर हॉकी संघ बिलासपुर और राजनांदगांव हॉकी के बीच फाइनल मुकाबला….
बिलासपुर–यूथ कप 2026″ स्वर्गीय मिर्जा हसन बेग की स्मृति में आयोजित में राज्य स्तरीय सेवन साइड हॉकी प्रतियोगिता में आज शानदार दो सेमी फाइनल मैच खेले गए।
पहले सेमी फाइनल मैच हॉकी राजनांदगांव और हॉकी जांजगीर के मध्य खेला गया,जिसमे राजनांदगांव 5-1 से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।आयोजन समिति के सचिव सैय्यद इखलाक अली ने जानकारी देते हुए बताया कि दूसरा सेमी फाइनल मैच नगर हॉकी संघ बिलासपुर और रायपुर के मध्य खेला गया ,दोनों टीम शानदार खेल का प्रदर्शन किया और बहुत अच्छे मैदानी गोल किये। हाफ टाइम तक दोनों टीम 2-2 से बराबरी पर थे बिलासपुर के लिए पहला गोल ओमकार यादव और दूसरा गोल हेमंत रजक ने किया। हाफ टाइम के बाद दोनों टीम बहुत तेज खेल का प्रदर्शन किया। कभी गेंद इस डी में तो कभी गेंद दूसरे टीम के डी में पहुँच जाती थी बहुत तेज हाकी खेली गई दर्शक मंत्र मुग्ध होकर मैच देख रहे थे इसी बीच रायपुर में एक गोल मारकर अपनी टीम को 3-2 की बढ़त दिला ली ,खेल के अंतिम समय में बिलासपुर ने एक गोल मारकर टीम को बराबरी पर ला दिया अंत में मैच तीन-तीन गोल से बराबर रहा जिसका निर्णय प्लांटी स्टोक के माध्यम से लिया गया जिसमें बिलासपुर के गोल कीपर सुभाष ने शानदार बचाव करते हुए अपनी टीम को 6-4 से विजय बनाए और मैन ऑफ द मैच का भी पुरस्कार बिलासपुर के गोलकीपर सुभाष को दिया गया । इस जीत के साथ ही नगर हॉकी संघ बिलासपुर की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया जहां उसका मुकाबला राजनांदगांव हॉकी के मध्य कल 14 तारीख को दोपहर 2:00 बजे छत्तीसगढ़ स्कूल मैदान में होगा।
आज के मुख्य अतिथि के रूप में सैय्यद अनवारुल कादिर (वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी),तज्जमुल हक ब्लॉक अध्यक्ष दो कांग्रेस कमेटी बिलासपुर, शेख नजीरूद्दीन प पूर्व सभापति नगर निगम बिलासपुर ,मनीष श्रीवास्तव महासचिव छत्तीसगढ़ हॉकी उपस्थित रहे।मंच संचालन मजहर खान ने किया।



