महतारी हुंकार रैली को लेकर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता

बिलासपुर–छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है भारतीय जनता पार्टी लगातार प्रदेश सरकार के खिलाफ अन्य को मुद्दों को लेकर उग्र होती दिख रही है।

इसके पहले भी भाजपा ने 4 से 5 बड़े प्रदर्शन किए हैं और अब बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली की जा रही है।11 नवंबर को महतारी हुंकार रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मंत्री रेणुका सिंह, सांसद संगीता यादव राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह सांसद अरुण साव,नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, सहित तमाम महिला मोर्चा के अलावा प्रदेश की महिला पदाधिकारी और भाजपा के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल होंगे।

खासतौर पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की अगुवाई में होने वाली इस महतारी हुंकार रैली में कांग्रेस सरकार के द्वारा शराबबंदी के लिए किए हुए वादों से मुकरने को लेकर जबरदस्त आक्रोशित प्रदर्शन किया जाएगा।

भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने बताया कि प्रदेश में शराबबंदी, महिला सुरक्षा, सामूहिक दुष्कर्म, अनाचार,रेडी टू ईट से महिलाओं को बेरोजगार करना, स्व सहायता समूह की कर्जा माफी, प्रधानमंत्री आवास योजना को ठप्प करना जैसे इन मुद्दों को लेकर वे महतारी हूंकार रैली का आयोजन कर रहे हैं।

जगमल चौक के पटेल ग्राउंड से रैली के जरिए नेहरू चौक तक पैदल यात्रा की जाएगी। इसके बाद नेहरू चौक में तमाम बड़े भाजपा के नेता सभा को संबोधित करेंगे।इसके बाद शासन को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे अनाचार से लेकर कई तरह की घट रही घटनाओं पर विशेष जोर होगा, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया यह रैली कांग्रेस सरकार की महिलाओं को सुरक्षा न दे पाने के विरोध में होगी।खासतौर पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जिस तरह से प्रदेशभर में अनिश्चितताएं हैं इस रैली में उसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और नींद में सोई हुई कांग्रेस सरकार को जगाने का काम किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button