नामचीन जुआरियों की महफिल में क्रिकेट सटोरिया,बार संचालक,और शहर के कई नामी व्यापारी चढ़े पुलिस के हत्थे.….ग्यारह जुआरियों से तीन लाख से अधिक रकम जप्त..….सिविल लाइन पुलिस थाना क्षेत्र का मामला..…
बिलासपुर–रविवार को बिलासपुर पुलिस ने जुआ के खिलाफ छापामार कार्रवाई करते हुए ग्यारह जुआरियों को पकड़ने में सफलता पाई है।
जहां पुलिस ने इन नामचीन जुआरियों के पास तीन लाख रुपए से अधिक की रकम बरामद कर ग्यारह जुआरियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि थाना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक एक होटल में जुआ के महफिल सजी है।
इस सूचना पर कोतवाली सीएसपी प्रशिक्षु आईपीएस अक्षय साभाद्र और थाना सिविल लाइन पुलिस टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए होटल के रूम में दबिश देकर ताश की बावन परी की सजी महफिल में मशगूल जुआरियों को धरदबोचा।पुलिस इन जुआरियों के पास तीन लाख से अधिक की रकम और ताश पत्ती बरामद कर जप्त किया गया।जहां पुलिस ने 01 तेजश्वर वर्मा पिता रामाधार वर्मा उम्र 41 साल साकिन अशोक नगर सरकंडा
02 किशोर कुमार पिता स्व वी दास उम्र 57 साल साकिन चकरभाठा बोदरी रायपुर रोड
03 रमेश अग्रवाल पिता गोपाल अग्रवाल उम्र 68 साल साकिन साकेत अपार्टमेंट अग्रेसन चौक
04 सुनील कुमार पिता स्व. आर के अग्रवाल उम्र 57 साल साकिन चाटीडीह सरकडा
05 पारूल राय पिता आर के राय उम्र 38 साल साकिन 27 खोली सिविल लाईन
06 हरवंश लाल पिता स्व. एमआर अजवानी उम्र 74 साल साकिन दयालबंद बिलासपुर
07 शारदा मिश्रा पिता एस के मिश्रा उम्र 60 साल साकिन मंगला चौक थाना सिविल लाईन
08 याशीर ईकबाल पिता कमलाउद्वीन उम्र 50 साल साकिन परिजात हाईट सिविल लाईन
09 केशव प्रसाद लहरे पिता रथराम उम्र 50 साल साकिन रामालाइफ सकरी
10 प्रशांत नारंग पिता स्व. मनोहर लाल उम्र 43 साल साकिन 27 खोली सिविल लाईन
11 राजेद्र कुमार पिता एम पी अग्रवाल उम्र 65 साल साकिन शुभम विहार सिविल लाईन इन सभी जुआरियों को पकड़कर थाना लाया गया।जिनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर थाने से छोड़ दिया गया।