यूथ कप 2026……राजनांदगांव ने 4–1मैच जीतकर राज्य स्तरीय 7 ए साइड हॉकी प्रतियोगिता का खिताब हासिल किया…..

बिलासपुर–”यूथ कप 2026″ स्वर्गीय मिर्जा हसन बेग की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय 7 ए साइड हॉकी प्रतियोगिता का खिताब राजनांदगांव ने हासिल किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नगर हॉकी संघ बिलासपुर और राजनंदगांव के मध्य खेला गया दोनों टीम ने अच्छा खेल का प्रदर्शन किया।दोनों टीम ने कलात्मक हॉकी खेली और आपसी तालमेल का अच्छा परिचय देते हुए अच्छे हॉकी खेल का प्रदर्शन किया।हाफ टाइम तक राजनादगांव 2-1 से आगे थी बिलासपुर के एक गोल राहुल ने किया।हाफ टाइम के बाद राजनांदगांव ने कुछ उम्दा पास देकर बेहतरीन गोल किए जिसका बचाओ बिलासपुर नहीं कर पाई और राजनांदगांव ने अटैक के ऊपर अटैक किया और दो गोल और मारकर अपनी बढ़त 4-1 कर ली। बिलासपुर टीम भी मैच के आखिरी समय तक पूरे दमखम के साथ मैच खेलती रही पर गोल करने में नाकामयाब रही और आखरी में मैच राजनंदगांव 4-1 से जीत कर चैंपियन बनी। आज के मुख्य अतिथि के रूप में सुशांत शुक्ला विधायक बेलतरा,डॉ उज्जवला कराडे,तिलक राज सलूजा, सैय्यद अनवारुल कादिर,मनीष श्रीवास्तव,अजीत मिश्रा, मिर्जा जियारत बेग,महेश हिरायानी उपस्थित थे ।

विजेता टीम राजनांदगांव को कप और नगद 21000 रुपए,उपविजेता टीम को कप व 11000 रुपये दिया गया। प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर का खिताब नगर हॉकी संघ बिलासपुर के मोहम्मद जुबेर को स्पोर्ट्स साइकिल दी गई। आज मैच देखने के लिए मैदान पर बिलासपुर शहर के सभी वरिष्ठ और जूनियर हॉकी खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button