कांग्रेस नेता ने पब मैनेजर की कुटाई…..पब से थाना तक मैनेजर की रात भर हुई नचाई……नेता जी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने दी दुहाई…..

बिलासपुर/ देर तक शराब परोसने वाले शहर के चर्चित पब एंड बार की देखरेख करने वाले एक कर्मचारी की तीन युवकों ने जमकर कुटाई कर दी। मार खाने वाले लीकर व्यावसाई के कर्मचारी ने मामले की रिपोर्ट तारबहार थाने में दर्ज कराई है।

तारबहार थाने से मिली जानकारी के अनुसार लिंक रोड़ स्थित अमिगोज बार एंड पब का कर्मचारी तौसीफ खान की देर रात नाजिम खान, सज्जान बुखारी और सलमान खान ने मिलकर जमकर कुटाई कर दी। कांग्रेस नेता सहित तीनों युवकों की कुटाई से घायल कर्मचारी तौसीफ ने पुलिस को बताया कि घटना रात करीब एक बजे अमिगोज बार एंड पब की पार्किंग में हुई। शराब लेने के नाम से तौसीफ का तीनों युवकों से विवाद हुआ जिसके बाद युवकों ने उसकी बेदम पिटाई की इधर मार खाए कर्मचारी की रिपोर्ट तारबहार पुलिस ने दर्ज कर लिया है।

देर रात तक खुला रहता है अमोगिज बार एंड पब…….

इस घटना के सामने आने के बाद यह बात तो स्पष्ट हो गई कि लिंक रोड़ स्थित अमिगोज पब एंड बार में देर रात तक शराब बेची जाती हैं। तारबहार पुलिस और एक्साइज विभाग के नाक के नीचे अमिगोज पब एंड बार क्लोज होने के बाद भी शटर के पीछे से बीयर और रात के अंधेरे में मनचाही शराब बिक्री करता है। सोमवार की देर रात पार्किंग में हुई तौसीफ खान की कुटाई का मामला इसी से जोड़ कर देखा जा सकता है कि आख़िर रात के करीब एक बजे पब एंड बार की कर्मचारी की पिटाई करने वाले तीनों युवक पार्किंग में क्या कर रहे थे जबकि अमिगोज पब एंड बार तो पहले ही बंद हो गया था। मार खाए कर्मचारी ने भी पुलिस में जो रिपोर्ट दर्ज करवाई उसकी एफआईआर में शराब देने को लेकर हुए विवाद की बात सामने आई है।

Related Articles

Back to top button